featuredकोरबाछत्तीसगढ़

सजग कोरबा” अभियान के तहत बैंक व वित्तीय संस्थानों में छत्तीसगढ़ी भाषा में स्टीकर के माध्यम से नागरिकों को किया गया जागरूक

ऑडियो संदेश के माध्यम से भी जागरूक किया गया

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता संबंधी विशेष पहल की गई।

इसी क्रम में “सजग कोरबा” अभियान के अंतर्गत कोरबा पुलिस द्वारा नगरवासियों को अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से आगामी दिनों में वित्तीय प्रतिष्ठानों, बैंकों एवं व्यावसायिक संस्थानों में लूट, ठगी एवं चोरी जैसी घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस द्वारा सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।

कोरबा पुलिस द्वारा इस संबंध में छत्तीसगढ़ी भाषा में जागरूकता संदेश युक्त स्टीकर तैयार कर बैंकों एवं विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में चस्पा किए जा रहे हैं। इन स्टीकर के माध्यम से आम नागरिकों को सुरक्षित तरीके से लेन-देन करने, संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहने तथा किसी भी असामान्य गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

स्टीकर में दिए गए छत्तीसगढ़ी संदेश (बिंदुवार)

• बैंक से पैसा निकालते समय अकेले न जाएं, 3–4 विश्वसनीय व्यक्तियों के साथ जाएं।
• किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं।
• पैसा निकालने के बाद रास्ते में कहीं भी न रुकें।
• पैसे को वाहन की डिक्की अथवा डैशबोर्ड में न छोड़ें।
• पैसे को लापरवाही से वाहन में न रखें।
• बैंक या आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
• पैसे लेकर सुनसान रास्तों में जाने से बचें।

कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं सजग रहें तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस सहायता नंबर पर दें, जिससे समय रहते अपराधों को रोका जा सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button