छत्तीसगढ़

हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत पामगढ़ पुलिस द्वारा पामगढ़ क्षेत्र के महाविद्यालय में सामुदायिक पुलिसिंग का अयोजन किया गया

उपस्थित छात्र/छात्राओं एवम शिक्षको को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में दी गई जानकारी

घरेलु हिंसा, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी

गुड-टच बेड टच एवं हमर बेटी हमर मान के बारे में दी गई जानकारी

सड़क दुर्घटनाओ को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए शराब पीकर वाहन नही चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नही चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने समझाईस दी गई

सड़क दुर्घटनाओं में घायलो को तत्काल उचित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा कर मदद करने हेतु अपिल किया गया

कार्यक्रम दौरान उपस्थित छात्र/छत्राओं को नवीन कानून के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दिया गया

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लोगो को जागरूक करने के लिए हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24.09.2024 को अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर  राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम का आयोजन उपनिरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ द्वारा पामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत संत शिरोमणि गुरु घासीदास महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सायबर सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, गुड टच बेड टच हमर बेटी हमर मान, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में तथा शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नही चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन में उपनिरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, उपनिरी. लालन पटेल यातायात, प्रधान आर. विवेक सिंह सायबर सेल, महिला प्रधान आरक्षक एनुका तिर्की महिला सेल, महिला प्रआर. बालमति यादव थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button