featuredछत्तीसगढ़

राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षा प्राक्चयन परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 व 28 जनवरी को

राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षा प्राक्चयन परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 व 28 जनवरी को

जांजगीर-चांपा 20 जनवरी 2026/ राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थी, जो नई दिल्ली स्थित विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओं से वर्ष 2025-26 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने हेतु इच्छुक हैं, से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि उक्त योजना अंतर्गत प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसम्बर 2025 को आयोजित की गई, जिसकी मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है। मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किए जाने वाले वर्गवार अभ्यर्थियों की सूची एवं कार्यक्रम का विवरण विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in   पर अवलोकन किया जा सकता है। दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित अभ्यर्थी योजना नियम की कंडिका-01 के अनुसार आवश्यक मूल अभिलेखों सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर मुख्यालय इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर स्थित मीटिंग हॉल क्र.-04, तृतीय तल में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि, समय एवं वांछित अभिलेखों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। अनुपस्थित अभ्यर्थियों एवं अपूर्ण अभिलेखों के प्रकरणों पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि एवं समय के उपरांत दस्तावेज सत्यापन नहीं किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन मान्य नहीं होगा।

दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का सत्यापन 27 जनवरी 2026 को एवं अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का सत्यापन 28 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक मीटिंग हॉल क्र.-04, तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को प्राक्चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र, कक्षा 10वीं की अंकसूची, स्नातक की अंकसूची, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण-पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु आय प्रमाण-पत्र तथा नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित स्वघोषणा प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button