Friday, March 14, 2025

            नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 : नगरीय निकायों के स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल में किया गया परिवर्तन

            Must read

            कोरबा, दीपका, बांकीमोंगरा हेतु आईटी कॉलेज झगरहा, कटघोरा, छुरीकला हेतु मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय को बनाया गया स्ट्रांग रूम

            नगर पंचायत पाली हेतु मंगल भवन पाली को बनाया गया स्ट्रांग रूम

            निर्मित स्ट्रांग रूम से ही सम्पादित होगा सम्बंधित नगरीय क्षेत्र हेतु मशीन वितरण,वापसी व मतगणना कार्य

            कोरबा /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने नगरीय निकाय आम चुनाव 2025 अंतर्गत जिले के सभी नगरीय क्षेत्र हेतु स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल में परिवर्तन किया है। जिसके तहत नगर निगम कोरबा व नगर पालिका परिषद दीपका व बांकीमोंगरा हेतु आईटी कॉलेज झगरहा को स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल बनाया गया है।
            इसी प्रकार नगर पालिका परिषद कटघोरा एवं छुरीकला हेतु स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा को बनाया गया है एवं नगर पंचायत पाली हेतु मंगल भवन पाली को स्ट्रांगरूम /मतगणना स्थल बनाया गया है।

            उक्त नगरीय क्षेत्र हेतु निर्वाचन कार्य निष्पादन के लिए सम्बंधित क्षेत्र के लिए निर्मित स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल से ईवीएम मशीन वितरण व जमा कार्य किया जाएगा। साथ ही मतगणना दिवस पर उक्त नगरीय क्षेत्र के मतदान की मतगणना भी सम्बंधित स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल से की जाएगी।

                  More articles

                  - Advertisement -

                        Latest article