कोरबाछत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्थान नहर रोड कनबेरी में पिस्टल तथा फरसा नुमा धारदार हथियार लहराकर आमजनता एवं श्रद्धालुओं में दहशत फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ उरगा पुलिस ने किया कार्यवाही

अपराध क्रमांक 309/2025 धारा- 292, 296, 3(5) बीएनएस 4, 25 (1ख) (ख), 6, 25(1) (ख), 27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

कोरबा। प्रार्थी मेघनाथ यादव पिता बोधन यादव उम्र 32 र्का साकिन ग्राम खैरभवना थाना उरगा जिला कोरबा छ0ग0 का दिनांक 21.07.2025 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित शिकायत पत्र देकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि वह दिनांक 21.07.2025 को रात्रि लगभग 0230 बजे सावन सोमवार होने से अपने घर से कनकेश्वर धाम कनकी शिव मदिंर दर्शन करने के लिये जा रहा था और रास्ते में नहर रोड कनवेबाजार के पास कुछ श्रध्दालू डी.जे. साउण्ड सिस्टम के गाना में डांस कर रहे थे उसी समय विक्रम शर्मा नामक व्यक्ति अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर डीजे. के धुन मे डांस करते हुये विक्रम शर्मा अपने पास रखे पिस्टल तथाविधि से संघर्षरत् बालक अपने पास रखा हुआ फरस नुमा धारदार हथियार को अपने-अपने दाहिने हाथ में उपर आसमान की ओर उठाकर लोगो को दिखाकर लहराते हुये वहां पर सार्वजनिक जगह में अश्लील गाली गलौच करते हुये उपद्रव कर रहे थे जिससे आस पास के तथा आने जाने वाले आम जनता श्रध्दालुओं में डर भय का वातावरण बन गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण राहुल यादव, विक्रम शर्मा तथा इनके साथ मिलकर अपराधिक कृत्यों में संलिप्त 04 विधि से संघर्षरत बालको के द्वारा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोसा. के चैन स्पैकिट से बना हुआ फरसा नुमा धारदार हथियार एवं एक लाईटर गन नकली पिस्टल को आरोपीयों तथा विधि से संघर्शरत् बालको के कब्जे से जप्त किया गया है। आरोपिगण (1) राहुल यादव पिता दादू राम यादव उम्र 21 र्का निवासी खपराभट्टा वार्ड क्रमांक 21 बुधवारी बाजार थाना सिविल लाईन रामपुरजिला कोरबा (छ.ग.), (2) विक्रम शर्मा पिता श्री अप्पुनार्मा उम्र 19 वर्श निवासी चिमनीभट्टा टीपी नगर कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवती जिला कोरबा (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध धारा का घटित करना सिद्ध पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक दण्डाधिकारी  न्यायालय कोरबा, रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा इनके साथ अपराधिक कृत्यों में संलिप्त 04 विधि से सघर्शरत् बालको का निरूद्ध पंचनामा तैयार किया जाकर चारों विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के  मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक राजेश तिवारी, उनि अजय सोनवानी, प्रआर 387 रामू कुर्मी, प्रआर 407 बसंत कुमार भैना, आर. क्र. 103 अजय यादव, आर. क्र. 52 नितेश तिवारी, आर. क्र. 464 प्रेमचंद साहू, आर. क्र.41 सुशील यादव एवं सैनिक क्रमांक 217 शांतनु राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button