featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कुसमुण्डा में 25 सितंबर को गूंजेगा ‘वन्दे मातरम्’, सामूहिक गायन की तैयारियां तेज

राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ पर देशव्यापी महाअभियान में सरस्वती शिशु मंदिर कुसमुण्डा की सहभागिता, बैठक में 69 पदाधिकारी व आचार्य परिवार रहे मौजूद

कोरबा,कुसमुण्डा। राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 25 सितंबर 2026 को देशभर में आयोजित होने वाले सामूहिक गायन कार्यक्रम को लेकर कुसमुण्डा में तैयारियां तेज हो गई हैं। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमुण्डा (गेवरा बस्ती) में कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

आयोजकों के अनुसार 25 सितंबर को सुबह ठीक 11 बजे पूरे देश में एक साथ और एक स्वर में ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। इसी कड़ी में सरस्वती शिशु मंदिर कुसमुण्डा में भी भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें विद्यालय परिवार के साथ समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर एवं कीर्ति अग्रवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान आचार्य परिवार को सम्मानित भी किया गया। समिति के उपाध्यक्ष रमेश राठौर, सहसचिव श्रवण कुमार यादव, कोषाध्यक्ष रामेश्वर सोनी एवं प्राचार्य चिन्तामणी कौशिक सहित विद्यालय के आचार्य परिवार, किशोर भारती एवं कन्या भारती के कुल 69 पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों से नियमित अभ्यास की अपील

बैठक में विद्यार्थियों से ‘वन्दे मातरम्’ के नियमित अभ्यास का आह्वान किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को अपने-अपने कक्षा समूहों में गीत साझा कर अन्य विद्यार्थियों को भी इसे कंठस्थ कराने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय परिवार ने इस अभियान को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा गौरवपूर्ण अवसर बताया। आयोजकों के मुताबिक सामूहिक गायन के माध्यम से सहभागी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के प्रयास में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में आचार्य एवं समिति परिवार, किशोर भारती-कन्या भारती के पदाधिकारी, विद्यालय के भैया-बहिन, समीपवर्ती विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण, पूर्व छात्र, पूर्व आचार्य, अभिभावक, जनप्रतिनिधि और देशप्रेमी नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों, शिक्षकों एवं नागरिकों से 25 सितंबर को सुबह 11 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचकर सामूहिक गायन में सहभागी बनने की अपील की है।

कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए विद्यालय के प्राचार्य, आचार्य एवं समिति परिवार से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9827951345 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button