Thursday, July 24, 2025

          शिवरीनारायण में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) का किया गया आयोजन

          Must read

            जांजगीर-चांपा 05 अक्टूबर 2023। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में नगर पंचायत शिवरीनारायण के सांस्कृतिक भवन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में महिला सम्मेलन एवं मतदान शपथ का भी आयोजन किया गया।

            कार्यक्रम में मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि 17 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करा सकते है। मतदान के प्रति जन जागरूकता लाने पर जोर दिया गया, मतदान के अधिकार के महत्व को बताया गया। पंकज शुक्ला परियोजना अधिकारी नवागढ़ द्वारा उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को मतदान शपथ दिलाया गया। किशोरी बालिकाओं में रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान हेतु जन जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी बालिकाओं के द्वारा मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदान के प्रति जागरूकता लाने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार शिवरीनारायण अश्वनी चंद्रा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत शिवरीनारायण सुश्री संध्या वर्मा, प्रोफेसर कौशिक, सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किशोरी बालिकाएं लगभग 300 की संख्या में उपस्थित हुई।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article