Tuesday, July 22, 2025

          49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू,आज हो रहा पांचवें चरण का मतदान

          Must read

            दिल्ली। आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश की कुल 14 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कई दिग्गज मैदान में हैं। इसमें राहुल गांधी, स्मृति ईरानी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उमर अब्दुल्ला, चिराग पासवान, पीयूष गोयल और राजीव प्रताप रूड़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा आरजेडी की रोहिणी आचार्य की किस्मत का फैसला भी आज होना है। रायबरेली सीट पर भी आज वोटिंग कराई जा रही है। यहां से इस बार राहुल गांधी बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को चुनौती दे रहे हैं। वहीं लखनऊ सीट से तीसरी बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। एसपी के मौजूदा विधायक रविदास मेहरोत्रा उनके खिलाफ मैदान में हैं। कैसरगंज की चर्चित सीट पर भी आज ही मतदान हो रहा है।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article