Sunday, April 20, 2025

        कल बुधवार शाम को एवं परसो गुरूवार को कोरबा शहर में जल आपूर्ति रहेगी बाधित

        Must read

          मुख्य पाईप लाईन के हैडर में तकनीकी त्रुटि आ जाने के कारण निगम द्वारा किया जा रहा मरम्मत कार्य

          कोरबा 23 जुलाई 2024।कोरबा शहर के टी.पी.नगर, कोसाबाड़ी, कोरबा एवं रविशंकर नगर जोन अंतर्गत कल बुधवार को शाम के समय एवं परसो गुरूवार को सुबह-शाम जल आपूर्ति नहीं की जा सकेगी, मुख्य पाईप लाईन के हैडर में तकनीकी त्रुटि आ जाने के कारण निगम द्वारा मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है, मरम्मत कार्य पूर्ण कर शुक्रवार से पुनः नियमित जलापूर्ति की जा सकेगी।
          नगर पालिक निगम कोरबा के जल प्रदाय विभाग के सहायक अभियंता श्री राकेश मसीह ने बताया कि निगम के कोहड़िया स्थित जल उपचार संयंत्र के 32 एम.एल.डी. क्लीयर वाटर पम्प हाउस में मुख्य पाईप लाईन के हैडर में तकनीकी त्रुटि आ गई है, जिसका त्वरित मरम्मत कार्य निगम द्वारा कराया जा रहा है, परिणाम स्वरूप कल बुधवार को शाम के समय एवं परसो गुरूवार को सुबह-शाम निगम के उक्त चारों जोन अंतर्गत जलापूर्ति बाधित रहेगी। उन्होने बताया कि मरम्मत का कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है तथा मरम्मत कार्य पूर्ण कर शुक्रवार से पुनः नियमित जलापूर्ति की जा सकेगी।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article