featuredछत्तीसगढ़

 कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की हुई विस्तृत समीक्षा


सभी विभाग आधार बेस्ड उपस्थिति को अनिवार्य रूप से लागू करें-कलेक्टर श्री वसंत

अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत ने सोमवार को  साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में डीएफओ अभिषेक जोगावत, जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में समर्थन मूल्य में धान खरीदी उपरांत उपार्जन केंद्रों से धान उठाव की समीक्षा की गई तथा जल्द उठाव पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पीवीटीजी युवाओं को रोजगार, विभागों में रिक्तियों पर भर्ती की प्रक्रिया एवं कार्यवाही, आश्रम-छात्रावासों के निरीक्षण, अतिशेष शिक्षकों की भर्ती, पिछले निरीक्षणों में विभागों को दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी ली गई। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने अम्बिकापुर में जारी पटवारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि ध्यान रहे प्रशिक्षक नियमित उपस्थित रहें। प्रशिक्षण हेतु राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी लगाएं। बैठक में कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सीएम जनदर्शन एवं पीजी पोर्टल के लंबित प्रकरणों की विभागवार जानकारी ली तथा सम्बंधित विभागों को जल्द से जल्द निराकरण के निर्देश दिए।

विभागों में आधार बेस्ड उपस्थिति अनिवार्य रूप से लागू करने दिए निर्देश


कलेक्टर श्री वसंत ने विभागों से आधार बेस्ड उपस्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा कहा कि जिले के सभी विभागों और कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी की उपस्थिति आधार-बेस्ड सिस्टम से दर्ज कराना सुनिश्चित करें, इसका अनिवार्य रूप से पालन हो।उन्होंने कहा कि अगली समय सीमा की बैठक में विस्तृत समीक्षा की जाएगी, इसलिए गम्भीरता के साथ पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्य रुप से कार्यालयीन कर्मचारियों का ई-अटेंडेंस अनिवार्य रूप से दर्ज हो।

अपार आईडी, जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र निर्माण पर प्रगति की ली गई जानकारी


बैठक में कलेक्टर ने अपार आईडी में बच्चों की एंट्री के सम्बन्ध में जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली तथा शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने अनुभागवार जन्म प्रमाणपत्र निर्माण की जानकारी सभी एसडीएम से ली। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र निर्माण में प्रगति की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द लक्ष्य पर शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करने कहा।

अधिकारियों की ग्राम पंचायतवार लगेगी ड्यूटी, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आमजनों की समस्याओं की वास्तविक स्थिति का किया जाएगा अवलोकन


कलेक्टर श्री वसंत ने बैठक में कहा कि जिले में पंचायत स्तर पर आमजनों तक शासकीय योजनाओं की पहुंच एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस हेतु निर्धारित प्रपत्र में पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की जानकारी एकत्र करना होगा। निरीक्षण सुधारात्मक उद्देश्य हेतु किया जाएगा, सभी संकेतकों एवं मानकों का अवलोकन कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं। निरीक्षण में उठाए गए बिंदुओं पर सम्बंधित विभाग आवश्यक कार्यवाही कर समय सीमा की बैठक में जानकारी देंगे। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को प्रपत्र तैयार करने तथा अधिकारियों की ड्यूटी आदेश तैयार करने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जिला आगमन की तैयारियों पर हुई चर्चा


बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जिले में आगमन प्रस्तावित है, इस हेतु समस्त तैयारियों पर चर्चा की गई। मुख्य कार्यक्रम लुण्ड्रा विकासखण्ड में होना है, उन्होंने सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों को समय सीमा में जल्द पूर्ण करने निर्देशित किया। वहीं उन्होंने अम्बिकापुर नगरीय क्षेत्र में भी प्रस्तावित आगमन हेतु समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button