कोरबाछत्तीसगढ़

महतारी वंदन से सशक्त हुईं नारी, अब है किसानों की बारी

मेहनत का फल पाने उत्साह से धान उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान, आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ा रहे कदम

प्रदेश सरकार द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी करने से किसानों को मेहनत का मिला उचित मोल : किसान जे.पी. सिंह

धान विक्रय में नहीं हुई किसी प्रकार की समस्या, टोकन मिलने से लेकर धान तौलाई कार्य में नहीं हुई कोई कठिनाई : माधुरी देवी

उपार्जन केंद्रों में किसानों से सुगमता पूर्वक धान खरीदी की व्यवस्था हेतु प्रदेश सरकार को किसानों ने दिया धन्यवाद

जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हुआ शुरू

कोरबा 14 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं एवं फैसलों से अन्न उपजाने वाले किसानो में प्रसन्नता व्याप्त है। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से जिले के 65 उपार्जन केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था करने के साथ धान खरीदी सुचारू रूप से शुरू की गई है। उपार्जन केन्द्र पोड़ी में अपनी उपज विक्रय के लिए पहुंचे विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम टुनियाकछार के रहने वाले किसान जे. पी. सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी  माधुरी देवी ने प्रशासन द्वारा केंद्र में धान विक्रय के लिए किसानों हेतु दी गई सहूलियत से खुश हैं।
माधुरी देवी ने कहा कि आज उनकी मेहनत रंग लाई है और वे धान विक्रय के लिये उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि जून-जुलाई के महीने में खेत की जुताई से लेकर नवम्बर-दिसम्बर में फसल की कटाई तक किसान का पूरा समय फसल की देखरेख में गुजरता है। किसान अच्छी फसल के उत्पादन के लिए कड़ी मेहनत व अथक परिश्रम करता है एवं उसे खुशी अपने उपज को उपार्जन केंद्र में पहुँचाकर मिलती है। उन्होंने बताया कि उनकी 17 एकड़ कृषि भूमि है। जहाँ वे खरीफ मौसम में धान की पैदावार लेते है। आज धान खरीदी के पहले दिन वे समिति में लगभग 10 क्विंटल धान बेचने आए हैं। आने वाले दिनों में उनके द्वारा और भी धान का विक्रय किया जाएगा। केंद्र में उन्हें धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। महतारी वंदन योजना से हर माह एक हजार रुपए मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है इसके साथ ही फसलों का उचित दाम मिलने से उन्हें भी संबल मिल रहा है।
माधुरी देवी के पति किसान जे. पी. सिंह ने खरीदी केंद्र में प्रशासन द्वारा की गई समुचित व्यवस्था को देखकर हर्ष प्रकट किया। उन्होंने बताया कि उनके परिश्रम, फसल की उचित देखरेख एवं क्षेत्र में हुए अच्छी बारिश से इस वर्ष उनकी फसल अच्छी हुई है, जिसके विक्रय से उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि समिति प्रबंधक द्वारा केंद्र में किसानों के लिए सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्हें धान विक्रय के लिए टोकन मिलने, बारदाना उपलब्धता के साथ ही धान तौलाई का कार्य भी बहुत ही सरलता से हो गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विंटल एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य मिल रहा है। कृषक श्री सिंह ने बताया कि उनके द्वारा विगत वर्ष 210 क्विन्टल धान विक्रय किया गया था एवं 06 लाख रूपए तक का आय अर्जित किया गया था। आज उनके द्वारा पहला टोकन प्राप्त कर लगभग 10 क्विंटल धान विक्रय किया गया है एवं कुछ दिनों में उनके द्वारा और धान का विक्रय भी किया जाएगा। किसान जे. पी. सिंह ने कहा कि सरकार की यह पहल किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का सकारात्मक प्रयास है, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिलेगा एवं उनकी आय में वृद्धि के साथ ही आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने सरकार के कहे वादे अनुसार निर्धारित समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए राज्य सरकार के मुखिया  विष्णुदेव साय व जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button