featuredछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ की ग्रामीण सड़क

 

बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

जशपुर 30 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 4 करोड़ 89 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। लंबे समय से इस सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से आवागमन की समस्या दूर होगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
जशपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़क निर्माण के अनेक कार्य स्वीकृत होने से अब गांव-गांव तक बेहतर सड़क संपर्क स्थापित हो रहा है। इससे लोगों का सफर आसान होने के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक विकास को भी मजबूती मिल रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले खराब सड़कों के कारण बारिश के दिनों में आवागमन बेहद कठिन हो जाता था, लेकिन अब नई सड़क बनने से यह समस्या समाप्त होगी। विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर जिले में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। लगातार सड़क निर्माण परियोजनाओं की स्वीकृति से जिले में सड़कों का जाल बिछ रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। यह स्वीकृति क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button