featuredकोरबाछत्तीसगढ़

मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 11.04.2026 की रात्रि लगभग 09:00 से 10:00 बजे के मध्य थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र अंतर्गत निहारिका क्षेत्र स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में भय एवं असंतोष का माहौल निर्मित हो गया।

अनावेदक का विवरण

01. शिवम सिंह पिता– स्व. रंगीला सिंह उम्र– 25 वर्ष पता – नगर निगम कॉलोनी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

02. मयूर टांक पिता– स्व. रमेश टांक उम्र– 25 वर्ष पता– सीएसईबी कॉलोनी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

03. सोमेश दीवान पिता– स्व. ओडी दीवान उम्र– 27 वर्ष पता– ओ.ई./57, जुनियर क्लब, सीएसईबी कॉलोनी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

पुलिस कार्यवाही

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया गया एवं आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस एवं गवाहों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

उक्त कृत्य के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई है एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु न्यायालय में इस्तगासा प्रस्तुत किया गया है।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

संदेश

“सजग रहें – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”
कोरबा पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित featured सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को हासिल हुआ उल्लेखनीय उलपब्धि: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured 63 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ को  जलाकर किया गया नस्ट featured जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले,पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद, ड्रोन कैमरा से की जा रही है निगरानी featured कोरबा पहुंची मंदाकिनी: सुन साहिबा सुन… प्यार की धुन… में बच्चों के साथ जमकर थिरकीं featured कलेक्टोरेट में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः बिना हेलमेट- सीट बेल्ट पर 14 हजार रुपए की हुई चालानी कार्रवाई featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी featured कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक featured कलेक्टर अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक