featuredछत्तीसगढ़

उदयपुर सीएचसी में 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र संचालन शुरू, अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति राधा रवि ने किया शुभारंभ

कलेक्टर अजीत वसंत ने बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, शत- प्रतिशत ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने दिए निर्देश

जिले में अब 3 पोषण पुनर्वास केंद्र होंगे संचालित

अम्बिकापुर,12 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन शुरू हुआ। पूर्व में निरीक्षण के दौरान उदयपुर क्षेत्र में कुपोषित बच्चों के बेहतर उपचार और देखभाल हेतु कलेक्टर अजीत वसंत ने पोषण पुनर्वास केंद्र शुरू करने आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देशित किया था।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर में 10 बिस्तरीय पोषण पुर्नवास केन्द्र का जिला खनिज न्यास निधि मद से जीर्णोधार कार्य, मानव संसाधन की व्यवस्था, पोष्टिक आहार इत्यादि व्यवस्था की गई। आवश्यक कार्यवाही पश्चात 4 मई को अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति श्रीमती राधा रवि के द्वारा 10 बिस्तरीय पोषण पुर्नवास केन्द्र का उद्घाटन किया गया। उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और शिशुवती माताओं से चर्चा की।

एनआरसी उदयपुर क्षेत्र के कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां बच्चों को पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र में प्रशिक्षित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं, जो गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की देखभाल करेंगे। साथ ही माताओं को संतुलित आहार एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

वर्तमान में 7 बच्चों को मिल रहा है स्वास्थ्य लाभ

पुनर्वास केंद्र उदयपुर को 10 बिस्तरों की सुविधा के साथ प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में 7 बच्चे भर्ती हैं, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, पौष्टिक आहार और चिकित्सकीय देखरेख के माध्यम से उपचार किया जा रहा है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार आ रहा है। कलेक्टर श्री वसंत ने कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर शत-प्रतिशत ऑक्यूपेंसी पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर श्री वसंत में एनआरसी में महिला बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग को गंभीर कुपोषित बच्चों की त्वरित पहचान कर उन्हें इन केंद्रों में सतत रूप से भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चों की सतत निगरानी रख बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पालकों से भी अपील की है कि अपने कुपोषित बच्चों को शासन की इस सुविधा का लाभ लेकर कुपोषण मुक्त करें ताकि बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।

जिले में अब 03 एनआरसी में कुपोषित बच्चों का हो रहा इलाज

वर्तमान में जिले में  कुल 03 पोषण पुनर्वास केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को रखकर कुपोषण मुक्ति हेतु देखभाल किए जा रहे हैं। जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर में पोषण पुर्नवास केन्द्र संचालित हैं। पोषण पुनर्वास केंद्रों का सफलतापूर्वक संचालन करते हुए गंभीर रूप से कुपोषण से पीड़ित बच्चों को इससे निकालने हेतु सफल प्रयास किया जा रहा है। मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य अमला द्वारा कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित करते हुए केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय