कोरबाछत्तीसगढ़

जिला प्रशासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के तहत पात्र 10 आवेदकों को पटवारी प्रशिक्षण के लिए किया गया है चयनित

प्रशिक्षण उपरांत विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण होने पर पटवारी के रूप में दी जाएगी नियुक्ति

कोरबा 08 जनवरी 2025/राज्य शासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों में भर्ती हेतु जारी नए निर्देशो के परिपालन में जिला प्रशासन द्वारा पात्र 10 आवेदकों को पटवारी पद पर नियुक्ति हेतु पटवारी प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। उक्त चयनित 10 अभ्यर्थियों के पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त कर निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण करने उपरांत पटवारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। जिसके अंतर्गत कोरबा नगरीय क्षेत्र सिंचाई कॉलोनी निवासी मोहनीश जनजान, करतला तहसील के ग्राम फरसवानी के ललिता अनंत, देवलापाठ के  राकेश कुमार यादव, ग्राम केरवाद्वारी के  संजय कुमार राठिया, ग्राम नवापारा के  कृष्ण कुमार कंवर, ग्राम चीतापाली के विश्वलोचन कंवर, बिलासपुर के ग्राम गुड़ी की योगेश्वरी साहू, जांजगीर चांपा के ग्राम करमा निवासी  सत्यप्रकाश सोनवाने, ग्राम कुरदा के जवाहर लाल एवं एनटीपीसी जमनीपाली के आदित्य चौहान शामिल है।
गौरतलब है कि शासकीय सेवकों की असामयिक मृत्यु होने पर उनके परिवार के आश्रित सदस्य को नौकरी में प्राथमिकता दिये जाने के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में जारी एकजाई पुनरीक्षित निर्देश एवं समय समय पर किये गये संशोधनों का समावेश करते हुए निर्देशों का अद्यतन संकलन जारी किया गया है। उक्त निर्देश की कंडिका 15 (10) के अनुसार संबंधित के विभाग एवं विभागाध्यक्ष द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्र के अनुसार विभागाध्यक्ष एवं उनके अधीनस्थ कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति के लिए सहायक ग्रेड-3 का पद रिक्त नहीं है। जिसके कारण पटवारी के रिक्त पद पर अनुकम्पा नियुक्ति किये जाने हेतु प्रकरण जिला कार्यालय को प्राप्त हुआ है। उक्त एकजाई पुनरीक्षित निर्देश 2013 के कंडिका 15 (1) के अनुसार विभागाध्यक्ष कार्यालय से जिला कलेक्टर को अनुकम्पा नियुक्ति का प्रकरण प्राप्त होने के फलस्वरुप एवं विभागीय छानबीन/चयन समिति द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार उक्त 10 आवेदको को जिला प्रशासन के अन्तर्गत कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) कोरबा के अधीन पटवारी पद के लिए योग्य पाए जाने के फलस्वरूप पटवारी प्रशिक्षण हेतु शर्तों के अधीन चयन किया गया है। साथ ही यह चयन नियुक्ति आदेश नही है। सभी चयनित आवेदकों को नियमानुसार पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा एवं प्रशिक्षण उपरांत निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण करने पर नियुक्ति दी जाएगी। यह चयन पूर्णतः प्रावधानिक है। जांच में किसी भी प्रक्रिया में व्यक्ति का पद हेतु पात्रता नही पाए जाने पर अथवा गलत जानकारी के आधार पर चयनित होने की स्थिति में सम्बंधित को बिना कारण बताए चयन निरस्त किया जाएगा। आगामी पटवारी प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ होने पर चयनित आवेदकों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। साथ ही पटवारी प्रशिक्षण उपरांत विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण नही किये जाने की स्थिति में पुनः अनुकम्पा नियुक्ति की अधिकारिता नही होगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे, हुआ आत्मीय स्वागत featured प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें : कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन featured सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध featured कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश featured कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक featured कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित