Monday, January 20, 2025

        कोरबा के 18 आरक्षक पदोन्नत,प्रधान आरक्षकों को मिल रही बधाईयाँ

        Must read

        कोरबा। जिला पुलिस बल में लंबे समय से आरक्षक के तौर पर अपनी सेवा दे रहे 18 जवानों को तमाम प्रक्रियाओं के बाद पदोन्नति मिली है। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा आरक्षक से प्रधान आरक्षक पदोन्नति के लिए कोरबा की योग्यता सूची वर्ष 2024 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित आरक्षकों को पीपी कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप पदोन्नत किया गया है। मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने नव प्रधान आरक्षकों की वर्दी में लाल फित्ती लगाकर बधाई दी।
        पदोन्नति पाने वाले आरक्षकों में बसंत भैना, भुनेश्वर प्रसाद कुर्रे, नीलम जोसेफ कुजुर, आशेरूष तिर्की, प्रेम प्रसाद सोनी, तनवीर खान, जितेन्द्र कुमार जायसवाल, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा,ममता दुबे, दिलीप मिंज, सुदर्शन सिंह मरावी, ओमप्रकाश साहू, मुकेश राम सारथी, लाखन सिंह, विद्यारति दुबे, उमेश दुबे, एम० माधवी, जयप्रकाश यादव शामिल हैं। इन सभी को बधाईयाँ मिल रहीं हैं।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article