featuredछत्तीसगढ़

राइस मिल से 50 कट्टी धान चोरी का खुलासा, 24 घंटे में 8 शातिर चोर गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 17 जून जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सिद्धि विनायक राइस मिल में हुई धान चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 कट्टी धान, एक पिकअप वाहन, एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल और 21 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 14 जून की रात सिद्धि विनायक राइस मिल, चंडीपारा का चौकीदार भोजन करने मुख्य गेट की ओर गया था। इसी दौरान बदमाशों ने राइस मिल की पीछे की फेंसिंग काटकर परिसर में प्रवेश किया और धान की बोरियां चोरी कर लीं। कुछ समय बाद चौकीदार ने फेंसिंग के बाहर खेत में धान की बोरियां और बिखरा हुआ धान देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी मिल मालिक को दी गई।

अगले दिन जांच में करीब 50 कट्टी धान गायब पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई। प्रार्थी ऋषि सिंह की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिरों की सूचना पर अकलतरा और चंडीपारा क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर 8 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें सभी ने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपियों की निशानदेही पर अकलतरा स्थित एक राइस मिल से 65 कट्टी धान बरामद किया गया। साथ ही चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन, स्कूटी, मोटरसाइकिल और 21 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

  • राजा लहरे (26), चंडीपारा, पामगढ़
  • रामकुमार भार्गव (28), अकलतरा
  • कन्हैया सिन्हा उर्फ लाला (26), अकलतरा
  • बीर सिंह बंजारे (24), अकलतरा
  • अजय पाटले (24), अकलतरा
  • लक्ष्मी कुमार सिन्हा (24), अकलतरा
  • शैलेष राय (26), अकलतरा
  • राकेश कुमार साहू (36), चंडीपारा, पामगढ़

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक राजेश कोसले, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, आरक्षक श्याम ओग्रे, चंद्रशेखर कैवर्त्य, विनोद मनहर, लव मांझी तथा सैनिक चंद्रशेखर प्रधान सहित थाना पामगढ़ स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button