
कोरबा। सड़क सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस का “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान लगातार प्रभावी नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में चलाए गए दो दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान जिले के प्रमुख चौक- चौराहों, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग पॉइंट बनाए गए। पुलिस ने वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट और मॉडिफाइड वाहनों की जांच की। साथ ही ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान 60 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए, जिनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं 5 नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा 8 मॉडिफाइड वाहनों और नो पार्किंग में खड़े 27 वाहनों पर भी चालान किया गया।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
कोरबा पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, नाबालिगों को वाहन नहीं देने, वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन नहीं कराने, मानक नंबर प्लेट का उपयोग करने तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है।
“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस का संदेश स्पष्ट है— सुरक्षित यातायात ही सुरक्षित जीवन और सुरक्षित कोरबा की आधारशिला है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































