कोरबाछत्तीसगढ़

वूमेन फार ट्री कैम्पेन : स्वसहायता समूह की महिलाओं ने वृक्षारोपण स्थलों का साईड विजिट कर किया वृक्षारोपण का संदेश

कोरबा 29 मई 2025।नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत स्थित चिन्हांकित वृक्षारोपण स्थलों साईड विजिट कर महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षों का रोपण व उनके संरक्षण का संदेश दिया। सदस्यों ने पर्यावरण को संरक्षित रखने एवं वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण के महत्व को आवश्यक बताते हुए इसमें अपनी सक्रिय सहभागिता के संकल्प को दोहराया।
भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा मिशन अमृत 2.0 एवं डे-एन.यू.एल.एम. की सहभागिता में अमृत मित्र पहल अंतर्गत ’’ वूमेन फार ट्री कैम्पेन ’’ के आयोजन के संबंध में दिए गए दिशा निर्देशों एवं छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण के निर्देशों के तहत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के साथ-साथ नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्रांतर्गत ’’ वूमेन फार ट्री कैम्पेन ’’ हेतु महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण स्थलों का साईड विजिट किया गया। सदस्यों ने प्रधानमंत्री आवास योजना कालोनी दादरखुर्द, बालको नगर, सर्वमंगला नगर, दर्री सहित अन्य विभिन्न चिन्हाकित वृक्षारोपण स्थलों का साईड विजिट किया तथा पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण का संदेश देते हुए इनके प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस मौके पर कार्यपालन अभियंता (उद्यान) एन.के.नाथ, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, पीआईयू पंकज गभेल, धनमोहन कुर्रे, विजय लक्ष्मी तिवारी, बीना महतो सहित एन.यू.एल.एम. की कोआडिनेटर, महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों ने अपनी सहभागिता प्रदान की।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button