छत्तीसगढ़

जनदर्शन में पहुंचे आम लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर कलेक्टर ने गंभीरता से उनकी समस्याओं को सुना

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण के लिए दिए निर्देश

जनदर्शन में कुल 160 आवेदन हुए प्राप्त

जांजगीर-चांपा 04 मार्च 2024/ कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से पहुंचे आम लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी गंभीरता से उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 160 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जनदर्शन में जांजगीर के विकासखंड बलौदा के ग्राम बिरगहनी निवासी सीमा कुर्रे द्वारा राशनकार्ड से संबंधित,लीला यादव जमीन नामांतरण करवाने, शिवरीनारायण निवासी राकेश सिंह द्वारा भू-आबंटन कराने, ग्राम चुरतेला निवासी अनन्या रोहीदास द्वारा ट्रायसाइकिल दिलाने, जांजगीर के अलगू सिंह चौहान द्वारा इलेक्ट्रिक साइकिल दिलाने, ग्राम पंचायत सिवनी के सरंपच लखे कुमारी राठौर द्वारा अवैध कब्जा हटवाने, ग्राम पंचायत पनोरा निवासी दशरथ निवासी द्वारा वन भूमि का पट्टा दिलाने, जांजगीर निवासी किरण कुमार साहू द्वारा सीमाकंन कराने संबंधी आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

इसी प्रकार जनदर्शन में अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा वन अधिकार पट्टा दिलाने, रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 160 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय