Sunday, April 20, 2025

        कलेक्टर श्री छिकारा ने सद्भावना दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

        Must read

          शासकीय सेवकों ने सद्भावना से काम करने की ली शपथ

          गरियाबंद। संयुक्त जिला कार्यालय में दिनांक 18 अगस्त 2023 को अपरान्ह 4ः30 बजे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्टर आकाश छिकारा ने संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को सभी धर्मो, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करना और हिंसा के विचार को छोड़ते हुए लोगों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए शपथ दिलाई।

          सभी शासकीय सेवकों ने सद्भावना से काम करने की शपथ ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ के.सी. उरांव, डीपीएम डॉ. सोनल ध्रुव एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। ज्ञात है कि 19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण 18 अगस्त को शपथ ली गई।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article