Friday, September 20, 2024

        उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ग्राम खुंटिया में किया नवीन विद्युत उपकेंद्र हेतु भूमिपूजन

        Must read

        लाभान्वित होंगे 4500 से ज्यादा उपभोक्ता

        उपमुख्यमंत्री ने लखनपुर के ग्राम खुंटिया और उदयपुर के ग्राम कोटमी में आम जन से की मुलाकात

        अंबिकापुर 26 सितं 23। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव मंगलवार को ग्राम पंचायत खुटिया, विकासखंड लखनपुर और ग्राम कोटमी विकासखंड उदयपुर में ग्रामीण जनों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं और मांगों से अवगत हुए। साथ ही उनके आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने ग्राम पंचायत खुटिया में नवीन 33/11 केवी उपकेंद्र निर्माण हेतु शिलान्यास किया।

        ग्राम पंचायत खुटिया में नवीन उपकेंद्र की स्थापना होने से इस उपकेंद्र से लगभग 4530 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इस नवीन उपकेंद्र से ग्राम खुटिया, लहंगा, महंगई, दुर्गापुर नवापारा, कालीपुर, पथराई, गौहानी, पोतका, गेतरा, निम्हा एवं मुटकी ग्राम को विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इस उपकेंद्र की लागत 2.64 करोड़ रुपए है।
        ग्राम कोटमी, उदयपुर में ग्रामीण जनों से मुलाकात के दौरान डांडगांव पहुंच मार्ग में पुल निर्माण और कोटमी में सामुदायिक भवन की मांग संज्ञान में आने पर उपमुख्यमंत्री ने शीघ्र इसे पूरा किए जाने ग्रामीणों को आश्वस्त किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष उदयपुर भोजवंती सिंह, जनपद उपाध्यक्ष लखनपुर अमित सिंहदेव, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। विद्युत विभाग की ओर से मुख्य अभियंता शिरीष सेलट, अधीक्षण अभियंता आर के मिश्रा, कार्यपालन अभियंता आर नागवंशी सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article