हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस जांजगीर द्वारा थाना अकलतरा क्षेत्र के DAV इंग्लिश मीडियम स्कूल में सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन किया गया
उपस्थित लोगो को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में दी गई जानकारी
घरेलु हिंसा, बाल विवाह, हमर बेटी हमर मान एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी

उपस्थित छात्राओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सड़क दुर्घटनाओ को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए शराब पीकर वाहन नही चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नही चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने

सड़क दुर्घटनाओं में घायलो को तत्काल उचित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा कर मदद करने हेतु अपिल किया गया

नवीन कानून के संबंध में भी लोगो को दी गई विस्तृत जानकारी

जांजगीर – चांपा। वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत् रखते हुयें लोगो को जागरूक करने के लिए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लोगो को जागरूक करने के लिए हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 23.08.2024 को अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेन्द्र कुमार जायसवाल द्वारा थाना अकलतरा क्षेत्र के अंतर्गत DAV इंग्लिश मीडियम स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, हमर बेटी हमर मान, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में तथा शराब पीकर वाहन नही चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नही चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में DSP अनिल कुर्रे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरी. सत्यकला रामटेके, महिला प्रधान आरक्षक एनुका तिर्की महिला सेल का सराहनीय योगदान रहा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































