कोरबाछत्तीसगढ़

साहू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ महतारी और भारत का गौरव बढ़ाने की दिशा में आगे आएं सभी समाज: उपमुख्यमंत्री अरूण साव

कोरबा 02 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज जिला साहू संघ द्वारा आयोजित साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन 2024 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि साहू समाज सभी समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने वाला समाज है। समाज के युवा सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। समाज के युवाओं को सही दिशा की ओर ले जाने के लिए थोड़े प्रयास की और जरूरत है। हम सभी समाज के लोग आपस में मिलजुल कर छत्तीसगढ़ महतारी और भारत का गौरव को बढ़ाने की दिशा में आगे आएं तो यह देश लगातार उन्नति और तरक्की की राह में आगे बढ़ेगा। प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में साहू समाज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग,वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखनलाल देवांगन,छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक बालेश्वर साहू-जैजैपुर, विधायक संदीप साहू-कसडोल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, जिलाध्यक्ष गिरिजा साहू, थानेश्वर साहू, चित्रलेखा साहू सहित समाज के  गोरेलाल साहू, कृपा साहू, डी. के. साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी तथा समाज के लोग उपस्थित थे। मुख्य अतिथि साव ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि अब हर जिलों में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है और इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के लोग एक-दूसरे से जुड़कर समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले का प्रभारी मंत्री होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि जिले के विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। समाज का बेटा होने के नाते समाज की उन्नति और तरक्की में भी लगातार सहयोग करेंगे। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने समाज द्वारा की गई मांग को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि भवन हेतु जमीन का चिन्हांकन कर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का विकास होने की बात कही। कार्यक्रम में मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कहा कि साहू समाज अन्य समाज की अपेक्षा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजनीति, व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र में समाज की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। साहू समाज एक सीधा-साधा समाज है जो अपने काम से काम को महत्व देकर परिश्रम से आगे बढ़ने प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए जो भी मांगे होंगी उन्हें पूरा किया जाएगा। समाज के लोग कभी भी उनके पास आकर अपनी समस्या बता सकते हैं। कार्यक्रम में जिला साहू संघ द्वारा साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन से संबंधित स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button