छत्तीसगढ़

धर्मस्व मंत्री अग्रवाल ने विगत रात्रि राजिम कुंभ मेला स्थल का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री साय के राजिम प्रवास के संबंध में आवश्यक तैयारियों का लिया जायजा

संत समागम क्षेत्र, दंडी स्वामी आवास, वीआईपी भोजनालय, महानदी आरती स्थल, लेजर शो की व्यवस्थाओं का भी किया अवलोकन

राजिम 4 मार्च 2024/ धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार की देर रात्रि राजिम कुंभ मेला स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आज जानकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के राजिम आगमन के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी जगहों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री श्री अग्रवाल ने मेला स्थल में निर्मित संत समागम क्षेत्र, दंडी स्वामी आवास, वीआईपी भोजनालय, महानदी आरती स्थल एवं लेजर शो की व्यवस्थाओं का भी किया अवलोकन। इस दौरान उन्होंने दंडी स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री अग्रवाल ने मुख्य मंच से लेजर एवं लाइट शो का अवलोकन कर बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य मंच एवं गंगा आरती स्थल में जानकी जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की सुचारू संचालन की जरूरी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राजिम विधायक  रोहित साहू, मेला सुरक्षा अधिकारी आईपीएस  भोजराम पटेल, उप संचालक पर्यटन विभाग  प्रताप पारख़ एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान