छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना से आत्मबल के साथ गढ़ेंगी दुर्गेश्वरी सुनहरा भविष्य

योजना की राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य पर करेंगी खर्च

7 मार्च को जारी होगी महतारी वंदन योजना की पहली किश्त

जांजगीर-चांपा 05 मार्च 2024/ जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम चेऊडीह में रहने वाली दुर्गेश्वरी अपने सुनहरे भविष्य को लेकर आनंदित हो रही हैं। उनके आनन्दित होने का कारण महतारी वंदन योजना है और वह उस सुनहरे पल का इंतजार बेसब्री से कर रहीं हैं जब योजना के माध्यम से उनके खाते में राशि प्राप्त होगी। दुर्गेश्वरी खुश होकर कहती हैं कि उन्होंने कभी नही सोचा था कि छत्तीसगढ़ सरकार उनके खाते में प्रति माह एक हजार रुपये देंगी।
छत्तीसगढ़ सरकार उनके खाते में 7 मार्च को एक हजार रुपये की राशि आंतरित करने जा रही है। इस राशि का उपयोग दुर्गेश्वरी अपने बच्चों व परिवार की आर्थिक सहायता व अन्य जरूरतों को पूरा करने में करेगी। वह कहती है कि उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं इस राशि से वह अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उनकी जरूरतों के समान को खरीदकर उनके बेहतर भविष्य को तैयार करेंगी। दुर्गेश्वरी का मानना है कि महिलाओं के लिए एक हजार की राशि बहुत होती है और इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और इसके लिए सरकार का हम बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं। दुर्गेश्वरी पात्रे आज बेहद ही खुश नजर आईं जब उन्होंने महतारी वंदन योजना की चर्चा अपने आस पास की महिलाओं के साथ की। वह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपने आप को सशक्त एवं मजबूत पा रहीं हैं। उनकी कोशिश है कि ऐसे सभी महिलाओं जिनको महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है उनको प्रेरित करते हुए इस राशि का बेहतर से बेहतर सदुपयोग करने का सलाह देंगी ताकि महिलाओं को भविष्य में होने वाले आथिक संकट से न जूझना पड़े।

सरल होगी जिंदगी

छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहने वाली महिलाओं का कहना है कि महतारी वंदन योजना के आने से उनके जीवन में सरलता एवं सुगमता आयेगी। चेऊडीह ग्राम पंचायत की रहने वाली रमा कुर्रे, बिंदिया काड़े, शकुंतला बंजारे का कहना है कि एक हजार रूपए की राशि से अपनी जरूरतों के समान को खरीद सकेंगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button