कलेक्टर अग्रवाल ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
जनचौपाल में 62 आवेदन प्राप्त हुए

गरियाबंद 05 मार्च 2024। जनचौपाल में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आये नागरिकों, ग्रामीणजनों की मांग, समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। आज के जनचौपाल में 62 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान नागरिकों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये।

जनचौपाल में ग्राम कस की भगवानदीन नागेश ने निराश्रित पेंशन राशि दिलाने, ग्राम अतरमरा के जगतराम साहू ने पशु शेड निर्माण, ग्राम कुम्हरमरा के कोमल यादव ने मुर्गीपालन हेतु शेड, ग्राम पसौद के संतोष ध्रुव ने प्रधानमंत्री आवास, ग्राम आसरा के ओमप्रकाश और सेवा राम ने बोनस राशि दिलाने, ग्राम तर्रा की जोगनी बाई ने पेंशन दिलाने, ग्राम मालगांव की कचरा बाई ने राशन कार्ड बनवाने, ग्राम कोड़ोहरदी के देवशरण ध्रुव ने वन अधिकार पट्टा, ग्राम कुकदा की सरीता बाई ने अनुकंपा नियुक्ति, ग्राम आसरा की गौरीबाई ध्रुव ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने सहित अन्य लोगों ने अपना आवेदन प्रस्तुत किये। इस पर कलेक्टर अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को पात्रता अनुसार लाभान्वित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































