छत्तीसगढ़

कृषि विभाग के साथ मिलकर परम कुर्रे बने उन्नतशील किसान

आपदा को अवसर में बदला और थामी किसानी की राह

जांजगीर-चांपा 06 मार्च 2024/ कोरोना काल की महामारी के बीच जब लोगो की नौकरियां जा रही थी तब परम कुर्रे ने खेती किसानी का दामन थामा। उन्होंने कृषि विभाग की केन्द्र एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं का लाभ लेकर न केवल पामगढ़ बल्कि जिले के आस पास क्षेत्र में उन्नतशील किसान के रूप में पहचान बनाई। 11 एकड़ की जमीन पर वह विभिन्न प्रकार की फसलों का उत्पादन करते हुए अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कृषि के साथ ही उद्यानिकी, पशुपालन एवं मछली पालन के क्षेत्र में हाथ अजमाए और इसमें भी वह सफल हुए।

जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड पामगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत राहौद के रहने वाले उच्चशिक्षित परम कुमार कुर्रे जिन्हें उन्नतशील किसान के रूप में पहचना जाता है। लेकिन आज से चार साल पहले उन्हें कोई नही जानता था। वह शिक्षकीय कार्य में प्राइवेट सेवा देकर अपनी जिन्दगी की गाड़ी को आगे बढ़ा रहे थे कि इसी दौरान कोरोना काल जैसा समय आया जब उन जैसे कार्य करने वालों को घर पर बैठना पड़ा। यही वह समय था जब उनके जीवन में नया बदलाव आया। उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर गांव में खेती हर जमीन को अच्छी पैदावार के लिए तैयार किया और जांजगीर सहित रायपुर के कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से प्रशिक्षण लेकर बेहतर कार्य करने की कृषि प्रणाली को सीखा। यह प्रशिक्षण परम कुर्रे के लिए बहुत कारगर सिद्ध हुआ। परम कुर्रे बताते है कि कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन के कार्यों से जुड़कर वह अच्छी खासी आमदनी अर्जित कर रहें हैं। लगभग उन्हें 10 से 12 लाख रूपए की आमदनी हो रही है और वह गांव के उन्नतशील किसान बनकर उभरे हैं।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एनके दिनकर ने बताया कि ग्राम राहौद के कृषक श्री परम कुमर कुर्रे को आत्मा योजनांतर्गत कृषि विभाग से समन्वित कृषि प्रणाली विषय पर प्रशिक्षण दिया गया तथा कृषि भूमि समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर खेती प्रारंभ कराया गया। जिसमें 2.5 हेक्टर भूमि पर कृषि संबंधी गतिविधियां खरीफ में धान, रबी में चना, मटर एवं सरसों फसल की खेती की करतेह हुए लागत घटाकर 4 से 5 लाख रू. का लाभ प्राप्त किया। इसी प्रकार 1.5 हे. भूमि में उद्यानिकी की फसल जैसे टमाटर, भिंडी, ,बैगन, करेला एवं खीरा फसलों की खेती से औसतन लागत घटाकर 3.5 से 4.0 लाख रू. का लाभ हो जाता है, घर मंे 10 शाहीवाल नस्ल के गाय है जिससे औसतन 15 से 20 लीटर दूध सालभर मिलता है उससे भी 1 लाख रू. तक लाभ हो जाता है मेरे पास खुद का छोटा तालाब में 0.25 हे. में रोहू कतला मछली का पालनकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान