Sunday, July 20, 2025

          प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए जिले की स्वसहायता समूह एवं विभिन्न संगठनों की महिलाएं

          Must read

            जांजगीर-चांपा 06 मार्च 2024/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से स्वसहायता समूह, विभिन्न संगठनों की महिलाएं जुड़े रहे। प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इसके साथ जिले के जनपद पंचायत अकलतरा के कृषि उपज मंडी अकलतरा ग्रामीण और नरियरा में, जनपद पंचायत बलौदा के जनपद पंचायत बलौदा एवं पहरिया में, जनपद पंचायत पामगढ़ के सद्भावना भवन पामगढ़ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलमुला में, जनपद पंचायत नवागढ़ के जांजगीर ग्रामीण-ऑडिटोरियम जांजगीर डीपीआरसी के बगल में एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह के जनपद कार्यालय बम्हनीडीह एवं ग्राम पंचायत देवरी, सारागांव में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गांव एवं शहर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

            मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही नारियों का सम्मान हो रहा है। वेदों में भी कहा गया है जहाँ नरियों की पूजा होती है वहाँ भगवान का वास होता है। मनोकामना की पूर्ति के लिए नारी शक्तियों की आराधना की जाती है। जैसे शक्ति प्राप्त करने के लिए माँ दुर्गा, वैभव- धन सम्पदा के लिए माता लक्ष्मी और ज्ञान की प्राप्ति के लिए माता सरस्वती की आराधना की जाती है। इस अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल कुमार रावटे, गुलाब सिह चंदेल, प्रशांत सिंह ठाकुर, अनुराधा शुक्ला सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article