छत्तीसगढ़

केले की खेती से भरतलाल हुए खुशहाल, सफलता की राह पर हुए अग्रसर

उद्यानिकी विभाग से मिला किसान को अनुदान, तकनीकी मार्गदर्शन, कमा रहे लाखों का मुनाफा

जांजगीर-चांपा 7 मार्च 2024/ किसान की सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण के साथ ही विभागीय मार्गदर्शन भी होता है, ऐसे ही सफल किसान हैं जिन्होंने एक छोटे से प्रयास से अपनी अनुपयोगी भूमि की तस्वीर ही बदल दी है। उनके इस कार्य का अंदाजा इससे ही लगा सकते हैं कि दो साल में ही उन्होंने अपनी और अपने परिवार की दशा एवं दिशा को बदल दिया। हम बात कर रहे हैं जिले के पामगढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत चेऊडीह के रहने वाले भरतलाल दिनकर की।

कहते है कि जमीन से सोना निकलता है लेकिन सोना ऐसे नहीं निकलता इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और ऐसा ही उदाहरण देखने मिला ग्राम चेऊहीह में रहने वाले भरतलाल दिनकर के यहां। इस किसान ने अपनी जमीन पर मेहनत कर केला की खेती शुरू की। चार साल पहले किसान भरतलाल ने गाँव में पड़ी अनुपयोगी जमीन पर खेती किसानी का विचार किया। यह विचार ऐसा था कि उनका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा हो गया। जमीन को उपयोगी बनाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की और इस योग्य बनाया कि उस पर केला का वृक्षारोपण किया, जिसने आज उनकी दशा और दिशा, दोनों ही बदल दी है। उनके इस प्रयास से गाँव में लगभग ढाई एकड़ की इस अनुपयोगी भूमि ने हरित चादर ओढ़ ली है और रोपे गए केले के पौधे पेड़ बन गए। प्रथम वर्ष में इन केलो की बिक्री से लगभग 1.5 लाख रुपये की आय अर्जित की और दूसरे वर्ष फिर इतना ही मुनाफा कमाने के लिए तैयार हैं। भरतलाल किसान के इस छोटे से प्रयास से जहाँ गाँव में अनुपयोगी भूमि उपयोगी बनी है। वहीं दूसरे किसान भी अपनी जमीन पर उद्यानिकी विभाग के सहयोग से कुछ बेहतर करने की योजना तैयार करने लगे हैं।

भरतलाल बताते हैं कि केला उत्पादन के लिए उपयुक्त जलवायु के मद्देनजर जिला मुख्यालय से 26 किमी दूर चेऊडीह ग्राम पंचायत में उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना माध्यम से वर्ष 2022-23 में 2 एकड़ क्षेत्र में केला का वृक्षारोपण कार्य कराया था। इसके लिए विभाग से अनुदान के रूप में 30 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई थी। भरतलाल ने यह परिवार की मदद और विभाग से मिले तकनीकी मार्गदर्शन से कार्य को पूरा किया। पौधरोपण का कार्य कतार विधि से करते हुए उन्होंने किया। इसके अलावा 50 डिसमिल में मखना, 30 डिसमिल में लौकी 20 डिसमिल में करेला की खेती उनके द्वारा की जा रही है। उद्यानिकी विभाग के माध्यम से उन्हें ग्रीन नेट शेड के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है जो 25 डिसमिल में 3.55 लाख रूपए का अनुदान प्राप्त होना है। भरतलाल के इस प्रयास के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए उद्यानिकी विभाग सहायक संचालक रंजना माखीजा बताती हैं कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से भरतलाल को 30 हजार रूपए का अनुदान केला की खेती करने के लिए दिया गया। जिससे उन्होंने केला की खेती करते हुए मुनाफा कमाया। अब उनके द्वारा 25 डिसमिल में ग्रीन नेट हाउस निर्माण किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 7.10 लाख है, इसमें विभाग की ओर से 3.55 से अनुदान दिया जाएगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त