छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत खेलबो सखी, रन (दौड़), सुपर गर्ल्स का हुआ आयोजन

कलेक्टर ने खिलाड़ियों, विभिन्न विधाओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं, महिलाओं का किया सम्मान

जांजगीर-चांपा 07 मार्च 2024/ कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रन (दौड़), खेलबो सखी, सुपर गर्ल्स का आयोजन किया गया। हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसका मूल उद्देश्य समाज में जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा की बेटी-बेटा एक बराबर है, अगर बेटियों को अवसर मिले तो बेटियां हर क्षेत्र में जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पढ़ाई, राजनीति समाज के हर फील्ड में बेटों के बराबर है और बेटियां बेटों से अच्छा कर सकती हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में आज पूरे दिवस विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसमें विकासखंड के चुने हुए महिला, बेटियां भाग लिए। इसके साथ ही जांजगीर के ऑडिटोरियम में सुपर गर्ल्स का आयोजन किया गया। इस दौरान मटकी फोड़, जलेबी दौड़ का आयोजन भी हुआ। जिसमे सभी महिलाओं ने बढ़कर हिस्सा लिया।

जिले में गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजनांर्तगत सुपर गर्ल्स के तहत बालिकाओं के कलात्मक प्रतिभा को उभारने हेतु जिले के समस्त शालाओं में कक्षा पहली से बारहवीं तक एवं समस्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत् बालिकाओं का शाला स्तर, महाविद्यालय स्तर पर संकुल स्तर, ब्लॉक स्तर, पर एकल नृत्य प्रतियोगिता, एकल गायन प्रतियोगिता, एकल चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, वाद यंत्र प्रतियोगिता एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी विजेताओं एवं महिलांओं पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, बेटियां जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सुपर गर्ल्स में शामिल बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। खेल प्रतियोगिताओं के विजेता टीम, खिलाडियो को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में महिला सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं ने संबोधित किया और अपने विचारों से सभी को प्रेरित किया। ऑॅडिटोरियम में आयोजित सुपर गर्ल्स कार्यक्रम के दौरान पंतोरा शासकीय हाई स्कूल की छात्राओं ने नाटक का मंचन करते हुए महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर जीवंत प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों की छात्राओं के द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

सेल्फी विथ डॉटर में पल्लवी को मिला प्रथम स्थान

जिला प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य सोशल मीडिया के माध्यम से सेल्फी विथ डॉटर का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के नागरिकों ने बढ़चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी निभाई और अपनी बेटी के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर ‘‘मोर नोनी‘‘ हैसटैग के साथ प्रविष्टिया आमंत्रित की गई थी। जिनमें बड़ी संख्या में लोगो ने अपनी बेटी के साथ फोटो को पोस्ट किया। इनमें से तीन प्रविष्टियों का चयन समिति के द्वारा पर्ची निकालकर किया। जिन्हे ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुरूस्कृत किया गया। पहला पुरूस्कार पल्लवी जांगड़े, दूसरा पुरूस्कार रंजीत राठौर एवं तीसरा पुरूस्कार आशीष तिवारी को मिला।

हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ी है

डॉक्टर पायल चौधरी ने कहा कि आज सभी महिलाओं को समानता का अधिकार मिला है । हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। राजनीति, खेल, साहित्य सहित फिल्म इंडस्ट्रीज में अपने मजबूती के साथ पैर जमाये हुए है और यह सब हो सका है शिक्षा के माध्यम से। उन्होंने कहा कि एक महिला के लिए जरूरी है कि वह आगे बड़े और आगे बढ़कर अपने मुकाम को हासिल करें। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर बच्चियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और उनकी सुरक्षा पर ध्यान दे। जिला पंचायत सदस्य उमा राठौर ने कहा कि देश विश्व गुरु बन रहा है और महिलाए आगे बढ़ रही है। महिलाएं जागृत हो चुकी है हर जगह अपनी छाप छोड़ चुकी है। अपर कलेक्टर लवीना पांडेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुसुम कमल किशोर साव, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा, पर्वतारोही अमीता श्रीवास, तान्या अनुरागी, अधिवक्ता उषा सांडिल्य, ज्योति बनकर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बालिकाएं-महिलाएं उपस्थित थी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button