छत्तीसगढ़

स्वामी विवेकानंद कॉलेज में आयोजित किया गया जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुआ आयोजन

मनेन्द्रगढ़/07 मार्च 2024/ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को शासकीय स्वामी विवेकानन्द महाविद्यायल मनेन्द्रगढ़ में जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता एवं उनका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि अनिल केशरवानी ने सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अनिल केशरवानी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीत का जो जूनून है, जीतने की जो भावना है वह प्रतिद्वंदिता में नहीं प्रतिस्पर्धा में होनी चाहिए। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों और कब से मनाया जा रहा है। उसके इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा की भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसने धरती को माता का दर्जा दिया है। नदियों को अपनी मां कहा। उन्होंने मनुस्मृति के दूसरे अध्याय के श्लोक यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः का अर्थ है बताते हुए कहा कि जहां स्त्रियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं, और जहां स्त्रियों की पूजा नहीं होती और उनका सम्मान नहीं होता, वहां किए गए अच्छे कर्म भी निष्फल हो जाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपने स्तर पर आगे बढ़ते रहने, लगातार प्रयास कर अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।

महिला खेलकूद प्रतियोगिता में 9 वर्ष से अधिक आयु की बालिका एवं महिलाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स (100 मीटर दौड़, गोला एवं तवा फेक) खेल आयोजित किये गये। विजेता खिलाडियों एवं टीम को खेल विभाग द्वारा समृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन खड़गवां तथा मनेंद्रगढ़ कॉलेज के मध्य हुआ। जिसमें खड़गवां की टीम ने जीत हासिल की वहीं मनेन्द्रगढ़ कॉलेज उपविजेता रही। इसी प्रकार कबड्डी प्रतिस्पर्धा बुंदेली तथा खड़गवां के मध्य हुआ। जिसमें खड़गवां की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कबड्डी में भी जीत हासिल की। वही बुंदेली की टीम उपविजेता रही। रस्सा कस्सी का खेल नई लेदरी तथा मनेंद्रगढ़ ग्रामीण के मध्य हुआ। रस्सा कस्सी में नई लेदरी की महिलाओं ने जीता। इसके साथ ही जलेबी दौड़, लगड़ी दौड़ तथा कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। इन खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button