छत्तीसगढ़

धर्म एक ऐसा वाद्य यंत्र है जिसे जैसे बजाया जाएं मधुर आवाज ही आती है – साध्वी प्रज्ञा भारती


भगवान की सर्वश्रेष्ठ दान सद्बुद्धि है- चेतन जी महाराज


राजिम। राजिम कुंभ कल्प के सांस्कृतिक मंच पर संत समागम के पांचवे दिन ऋषिकेश से पधारे चेतन जी महाराज ने कहा भारत देश ऐसी पुण्य भूमि है जो संपूर्ण मानव समाज की अग्रज है। भा का अर्थ होता है प्रकाश परमपिता के पास स्वयं का प्रकाश है। भगवान का सर्वश्रेष्ठ दान सद्बुद्धि है सद्बुद्धि के लिए गायत्री मंत्र की उपासना जरूरी है आज हमारे समाज में धर्म और विधर्म के बीच संघर्ष चल रहा है कई लोग धर्मांतरण कर रहे है सनातन पथ से विचलित हो रहे हैं क्योंकि हममें संगठन का आभाव है आज हम सभी के लिए एक चिंतन का विषय है बैठकर ध्यान करें। भविष्य की रचना करें तो कोई भी विधर्मी हमारी संस्कृति को तोड़ न पाये तभी भारत की भूमि विश्वगुरू बन सकती है
संतों की सेवा करने से जीवन सुखमय होता है – अरुणा भारती
साध्वी अरुणा भारती ने कहा कि ये कुंभ कल्प सागर में गागर भरने के लिए संत भक्ति रूपी गंगाजल लेकर आये है। जिसे हृदय रूपी संत मिलन को चलिए, तज माया अभिमान। संत महात्मा आपको जगाने के लिए आये हैं। भक्ति रूपी शक्ति प्रदान करने आये है। संतों की सेवा करने से जीवन सुखमय होता है। वे सद्कार्य की शिक्षा देते है। उनके बताये मार्ग पर चले आज पूरा राजिम कुंभ राममय बना है यह छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मेहनत और संतो के आशीर्वाद का परिणाम है। जिस शासन ने पांच साल तक राम की भक्ति नहीं किया और संतो की उपेक्षा किये वे आज पछता रहे होंगे और सोचते होंगे कि अगर हम भी साधु संतो महात्माओ का आशीर्वाद प्राप्त करते तो आगे और शासन करते।
हरिद्वार से आये संत ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा पंच देव की उपासना करें। सूर्य, गणेश, शिवजी, दुर्गा और विष्णु अगर हम निरंतर इनकी उपासना करते रहें तो संकट से उबरने के उपाय मिलते रहंेगे। देवो के देव महादेव सबसे दयालु है मात्र एक लोटा जल से अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते है। सच्चे हदय से उन्हें पुकारने से वे भक्त के पास अवश्य आतेे है। साध्वी गीतामणि राधा स्वामी ने कहा शिव जी को जल चढ़ाने के साथ अपनी बुराई को भी अर्पित कर देना चाहिए हर व्यक्ति के अंदर राम होता है। केवल उन्हें पहचानने की आवश्यकता होती है।
आनन शरण महाराज ने कहा राम का मतलब तुझमें भी राम मुझमें भी राम। संस्कार और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हमारे पर्यटक और संस्कृति मंत्री के द्वारा भरपूर प्रयास किया जा रहा है। साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा धर्म एक ऐसा वाद्य यंत्र है जैसे भी बजाएं मधुर स्वर निकलता है। यदि किसी अनाड़ी को दे दिया जाये तो स्वर बिगड़ जाता है। राजीव लोचन महाराज ने कहा राम का प्रिय भूमि छत्तीसगढ़ है हमारे छत्तीसगढ़ में भाचा के बिना मामा का काम नही चलता परमपिता राम तो हमारे रिश्तेदार है। राम हमर भाचा हे कृष्ण हमर भाटो जे नई माने ओला कोड़ के पाटो।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान