कोरबाछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 मार्च को महतारी वंदन सम्मेलन से वर्चुअल जुड़कर कार्यक्रम को करेंगे सम्बोधित

कैबिनेट मंत्री  देवांगन के आतिथ्य में कटघोरा के ग्राम बुंदेली में जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

जिले के 2.95 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण 10 मार्च को

जिला व ब्लॉक मुख्यालय सहित नगरीय निकायों में कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा 09 मार्च 2024/ महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए राज्य सरकार द्वारा 01 मार्च 2024 से महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 10 मार्च को प्रथम किश्त की राशि का वितरण किया जाएगा। इस हेतु जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत जिले की लगभग 3 लाख महिलाओं के खाते में ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम बुंदेली में दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन उपस्थित होंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद राज्यसभा छत्तीसगढ़ सुश्री सरोज पाण्डेय, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक रामपुर  फूल सिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष  शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

इसी प्रकार सभी ब्लाक मुख्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें कोरबा नगरीय क्षेत्र के राजीव गांधी आडोटोरियम, सद्भावना भवन करतला एवं पाली व पोड़ी उपरोड़ा के जनपद पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन अंतर्गत जिले में 2 लाख 95 हजार 693 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से पर्यवेक्षक द्वारा 2 लाख 95 हजार 405 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button