कलेक्टर अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरण में 16 लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृत


गरियाबंद 10 मार्च 2024/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आरबीसी 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर उनके निकटतम परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम छिंदौला निवासी संतोष धृतलहरे की 08 मार्च 2023 को तालाब मे डुबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके पिता अजय धृतलहरे को 4 लाख रूपये स्वीकृत की गई है। इसी तरह गरियाबंद तहसील के ही ग्राम मोंहदा निवासी हंसनी जगत की 27 जुलाई 2023 को सांप के काटने से मृत्यु होने पर उनके पिता लालसिंह जगत को 4 लाख रूपये एवं ग्राम कुकरार निवासी सरातू राम की 22 अगस्त 2023 को सांप के काटने से मृत्यु होने पर उनके पति उदेबाई को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा राजिम तहसील के फिंगेश्वर निवासी लीलाबाई देवार की 18 नवम्बर 2020 को आग में जलने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके पिता इकबाल देवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































