कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

सबसे चुनौतीपूर्ण होता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन का काम : डॉ सरोज पांडेय,

महिला सम्मान समारोह में पँहुची भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन राजीव गांधी आडोटोरियम कोरबा में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय रही। कार्यक्रम का सुभारम्भ मितानिनो के द्वारा स्वागत गीत एवं फाग गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर आई मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हुजूम को देख स्वयं डॉ सरोज पांडेय में मंच से उतरकर व्यवस्था बनाई।

महिलाओं को सम्बोधित करते हुए डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि जहां दूर-दराज स्थानों पर कोई जहाँ पाता वहां मितानिन व आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता पहुँचती है, सुबह से लेकर शाम तक उनका काम अत्यंत ही कठिन व चुनौतियों से भरा होता है। सरकार की योजनाओं औऱ सर्वे को जमीन तक ले जाने का कार्य करती है। प्रसव, बीमारी, टीकाकरण आदि कार्यों में इनकी सेवाभवना अद्भुत है। आज उनके सेवा कार्यों का ही सम्मान हो रहा है।

महिलाओं की चिंता कर योजना लाते है पीएम

डॉ पांडेय ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी निरंतर महिलाओं की चिंता करते रहते है। वे लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पीएम आवास, शौचालय, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, लखपति दीदी एवं ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं लाए है। उन्होंने सभी महिलाओं से केन्द्र एवं राज्य सरकार को योजनाओं का लाभ लेने को बात कही। उन्होंने कहा कि

मितानिन भवन का करेंगे निर्माण

सुश्री पांडेय ने कहा कि मितानिन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान देखा कि मितानिनो के लिए स्थाई भवन अति आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आगामी समय मे कोरबा लोकसभा में हर कुछ दूरी पर मितानिन भवन बनाया जाएगा।साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों की लंबित मांगो को भी पूरा करवाने का भरपूर प्रयास करेंगी। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को आगामी तीज पूर्व एकसाथ मनाने का निमंत्रण भी दिया।

50 साल में नहीं देखा मोदी जैसा पीएम

पूर्व विधायक ननकीराम कंवर ने कहा कि उन्होंने अपनी 50 साल की राजनीति में ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो हमेशा गांव, गरीब व महिलाओं की बात करते है। पिछले 05 वर्ष छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने गरीब का चांवल छीना तो वहीं शराब घोटाला जगजाहिर हो गया। अब कांग्रेस को वापस आने का कोई अधिकार नहीं।

मोदी जी ने दी पॉकेटमनी

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपार्कि ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों ने कोरोना कल में जो काम किया वह अद्भुत है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से मोदी जी ने हम महिलाओं को मासिक पॉकेटमनी दी है।

सुवा नृत्य का बनाया विश्व रिकार्ड

महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता मिश्रा ने बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पाण्डेय का परिचय देते हुए बताया कि वे महिलाओं से दिल जुड़ी है। उन्होंने 20 हजार महिलाओं की उपस्थिति में सुवा नृत्य का विश्व रिकॉर्ड बनाया तो वहीं महिला सरपंचों को लोकसभा घुमा कर अनूठी पहल की है। उन्होंने तीज त्योहारों को महिलाओ के साथ मनाकर नहीं अपनापन दिखाया हैं।

फाग गीतों पर किया नृत्य

राष्ट्रीय नेत्री को अपने बीच पा कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन काफी उत्साहित नजर आए। डॉ सरोज पांडे ने उनके उत्साह को बढ़ाते हुए महिलाओं के बीच जाकर फाग गीत एवं करमा गीत पर साथ में नृत्य भी किया। जिससे उपस्थित हजारों की संख्या में महिलाएं काफी प्रसन्न नजर आ रही थी।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, जोगेश लाम्बा, टिकेश्वर राठिया, आलोक सिंह, हितानंद अग्रवाल, अशोक चवलानी, चंद्रिका चंद्राकर,ऋतु चौरसिया, अजय विश्वकर्मा, मंजू सिंह, आलोक सिंह, परविंदर सिंह, मनहरण पटेल, डॉ केशरी सहित भाजपा नेतागण, प्रशानिक कर्मचारी व महिलाएं उपस्थित रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान