कोरबाछत्तीसगढ़

एकलव्य विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी

अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

कोरबा 18 मार्च 2024/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी 18 मार्च 2024 से आवेदन कर सकते हैं।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी www.eklavya.cg.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2024 निर्धारित है। इसके साथ ही आवेदन के पश्चात् त्रुटि सुधार हेतु 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तथा प्रवेश हेतु चयन परीक्षा की तिथि 18 मई 2024 निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला/लाफा पाली/पोड़ी-उपरोड़ा तथा प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा में संपर्क किया जा सकता है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button