कोरबाछत्तीसगढ़

कटघोरा, हरदीबाजार, दीपका कॉलेज में प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदान करने किया गया प्रेरित

ठेका श्रमिकों और महिला संगठन की सदस्यों ने ली मतदान करने की शपथ

कोरबा 21 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने जिले में स्वीप की गतिविधियां जारी हैं। इसी कड़ी में शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्राचार्य डॉ. एम. एम. जोशी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम चलाया गया।

छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। शासकीय महाविद्यालय दीपका में स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से युवा मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए रोचक नारों के साथ मतदान में शामिल होने प्रेरित किया गया। इसी तरह विद्यार्थियों की मानव श्रृंखला बनाकर, पोस्टर के माध्यम से मतदान का महत्व बताया गया। इसी कड़ी में शासकीय महाविद्यालय ग्राम्य भारती हरदीबाजार, मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाफा पाली में छात्र-छात्राओं द्वारा शपथ लेकर मतदान जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया।

लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं तथा ठेका श्रमिकों ने भी मतदान का शपथ लिया। करतला ब्लॉक के मुस्कान महिला संगठन, जनपद पंचायत पाली के संगम महिला, सखी महिला समूह की महिलाओं ने शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। महिलाओं ने निष्पक्ष होकर मतदान करने की शपथ ली। इसी तरह एसईसीएल कोरबा मानिकपुर खदान क्षेत्र में कार्मिक प्रबंधक विनोद सिंह के दिशा-निर्देशन में सुरक्षा संदेश के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ठेका श्रमिकों द्वारा मतदान की शपथ ली गई। ठेका श्रमिकों को बताया गया कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का कितना महत्व है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button