छत्तीसगढ़

जिले में समूह की महिलाओं ने निकाली मतदान जागरूकता कलश दीप यात्रा

महिलाओं ने अपने हाथों में रंग-बिरंगी मेहंदी लगाकर दिया शत प्रतिशत मतदान का संदेश 

जिले में स्वीप के अंतर्गत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन

गरियाबंद 02 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीता यादव के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में समूह की महिलाओं ने मतदान जागरूकता कलश दीप यात्रा आयोजित की। साथ ही जागरूकता रैली आयोजन के अलावा महिलाओं ने अपने हाथों में मतदाता जागरूकता के संदेशों से युक्त रंग-बिरंगी मेहंदी लगाकर मतदान का संदेश दिया। जनपद पंचायत गरियाबंद के कोचबाय संकुल संगठन की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगो को जागरूक करने व शत प्रतिशत मतदान हेतु पारम्परिक रूप से मतदान कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा संकुल केंद्र से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए मतदान केंद्र पर समाप्त हुई। मतदान जाकरूकता के लिए लोक परम्परा और संस्कृति के अनुसार जब कलश यात्रा निकाली गई तो कई ग्रामीणजन स्वमेव इस यात्रा में जुड़ते गए। यात्रा में शामिल महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता के नारे व गीत गाये गये।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न गांवों में भी अनेक गतिविधियों का संचालन किया गया। इसी कड़ी में तिरंगा क्लस्टर संगठन रानीपरतेवा में महिलाओं द्वारा मतदान शपथ ग्रहण कर कलश यात्रा के साथ रैली निकाली गई। संकुल संगठन मदनपुर में भी समूह की महिलाअें ने कलश यात्रा निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत अरण्ड में महिलाओं ने रैली निकालकर तथा घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। जिले के दूरस्थ अंचल देवभोग के ग्राम पंचातय रोहनागुड़ा की महिलाओं ने भी कलश यात्रा निकालकर जागरूकता अभियान में सहभागिता निभाई। संकुल संगठन मदनपुर की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता के विभिन्न श्लोगनों एवं नारो को रंग-बिरंगी मेंहदी के रूप में अपने हाथों में उकेरी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button