कोरबाछत्तीसगढ़

हिंदू नववर्ष पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा के लिए पुलिस ने की अपील,जारी किया एडवाइजरी के साथ रूट मैप

कोरबा। दिनांक 09.04.2024 मंगलवार को शहर में हिन्दू नव वर्ष के मौके पर दो अलग-अलग विशाल रैलियों का आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहने की संभावना है। पहली शोभायात्रा कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर से निकालकर टीपी नगर तथा दूसरी शोभायात्रा सीतामढ़ी से टीपी नगर के बीच गरिमापूर्ण ढंग से निकाली जाना है। दोनों शोभायात्राओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतनाम किए गये है। शोभायात्रा को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पूरे शहर विशेषकर शोभायात्रा के मार्गो पर सीसीटीव्ही कैमरों एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से रैली की आड़ में आसामाजिक तत्वों, जेब कतरों तथा शरीर से जेवर चोरी/ छिनने वालों की निगरानी रखी जाएगी। शोभायात्रा को देखते हुए पूर्व से स्थापित सीसीटीव्ही कैमरों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर जन सहयोग से नए सीसीटीव्ही कैमरे लगवाए गये हैं। बदमाशों पर निगाह रखने के लिए शोभायात्रा संचालन समितियों द्वारा अपने वालेंटियर्स के माध्यम से तथा पुलिस द्वारा ऐसे बदमाशों को पहचानने वाले स्पाटर्स लगाकर असामाजिक तत्वों, चोरों एवं जेबकतरों की पहचान एवं कार्यवाही की जावेगी।

सजग कोरबा के माध्यम से कोरबा पुलिस की ओर से शोभायात्रा में शामील होने वाले नागरिकों, श्रद्धालुओं से अपील है कि

शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अपने चारो ओर यह सुनिष्चित कर ले कि उनके इर्द-गिर्द कोई असामाजिक तत्व/चोर या जेबकतरा तो नहीं है, किसी व्यक्ति पर संदेह होने पर समिति के वालेंटियर्स तथा पुलिस कंट्रोल रूम एवं डायल 112 के साथ-साथ पुलिस द्वारा स्थापित हेल्प सेंटर पर सूचित करें।

आभूषण धारण करने वाली महिलाओं से अनुरोध है कि कम दृष्यमान आभूषण पहनें, भीड़भाड़, धक्का-मुक्की से बचें।

पर्स, मोबाईल तथा कीमती सामान सम्हालकर रखें।

अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहकर ध्यान न दें।

छोटे बच्चों को सम्हालकर रखें। किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की सामग्री लेने/खाने से बचें। अपराधियों के संबंध में मिली सूचना पुलिस से साझा कर जागरूकता का परिचय दें।

शांति एवं सौहार्द के साथ-साथ उल्लासपूर्वक आयोजन के सहभागी बनें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button