देश

आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन इन राशि वालों पर बरसेगी मां कात्यायनी की कृपा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

मेष राशि : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज सफलता मिलने से थकान दूर हो जाएगी। आज आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्य संपन्न होंगे। इसके साथ घर में भी आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखें। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। मां कात्यायनी को फूल अर्पित करें, शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

वृष राशि : आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे आप कोई नई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। आज घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज व्यवसाय संबंधी किसी नए काम को शुरू करने का उचित समय है। अपनी कार्य कुशलता को बढाने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा लेंगे। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि : आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेंगी परंतु आप उचित व्यवस्था बनाकर हल भी निकाल लेंगे। आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आज परिवारजनों के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा। आज मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि का सहारा ले। मां दुर्गा को हलवा का भोग लगाएं, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

कर्क राशि : आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप और नई जानकारियां हासिल होंगी। आज क्रोध के कारण परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। आज कोई भी परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब ठीक होगा। वर्तमान परिस्थितियों में समय के अनुसार खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है। आज आर्थिक मामलो में दोस्तों से मदद मिलेगी। आखों का खास ख्याल रखें। मां कात्यायनी के सामने हाथ जोड़े, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कई तरह के गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अवश्य विचार कर ले। आज किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आज अधिकतर समय मार्केटिंग और बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही बीत सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। मां दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कार्यप्रणाली बेहतर होगी और किसी काम में उचित सफलता मिलने से उत्साह और अधिक बढ़ेगा। युवाओं और विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं। समय अनुसार कोई भी निर्णय ले। आज जल्दबाजी और आवेश की वजह से किसी कार्य में समय लग सकता हैं। लवमेट आज किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे। मां कात्यायनी को नारियल अर्पित करें, रूकें हुए काम पूरें होंगें।

तुला राशि : आज नए कार्यों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में लगाए। ज्यादा मेहनत की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, उचित भोजन का ध्यान रखें। आज व्यायाम करें इससें आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं। घर के जरुरत का सामान खरीदने जीवनसाथी के साथ मार्केट जाएंगे। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाने सें, लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि : आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे। आज अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें और फिजूलखर्चे पर भी नियंत्रण रखें। आज अपनी पूरी ऊर्जा योजनाओं को क्रियान्वित करने में लगाएं। लेकिन अपनी योजनाएं सार्वजनिक ना करें। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान कराने का मन बनायेंगे। मां दुर्गा को कुमकुम का टीका लगायें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि : आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस बेहतरीन समय का उचित सदुपयोग करें। आज उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ आपका समय बीतेगा। इससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज घर की व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सबको अनुशासित रखना अति आवश्यक है। आज अपने व्यवसाय की गतिविधियों में भी बदलाव करेंगे। आज आपकी दैनिक आय पहले से बेहतर होगी। समाज में आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। मां कात्यायनी का ध्यान करें, मन में शान्ति बनी रहेगी।

मकर राशि : आज आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। आज बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होगी और उनके मार्गदर्शन में आप कोई खास निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। आज नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों की किसी भी सलाह पर विश्वास ना करके अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। आज व्यर्थ के खर्चों पर काबू रखना आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। नौकरी कर रहे लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे। आज घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर में सौहार्द बना रहेगा।

कुंभ राशि : आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। आज आप अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आज सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको कहीं ना कहीं खालीपन का एहसास रहेगा। आज सिर्फ सुनी सुनाई और आलोचनात्मक बातों पर ध्यान ना दें और अपनी भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज साझेदारी के बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं, सारे काम बनेगें।

मीन राशि : आज आपके अधूरे कार्य पूरे हो जायेंगे। आज आप बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें और उनकी समस्याओं को सुने और सुलझाएं, इससे उनकी आत्म निर्भरता बढ़ेगी। आज व्यवसाय में इस प्रतिस्पर्धा के दौर में बहुत मेहनत और सजग रहने की जरूरत है। आज बाहरी लोगों का अपने कार्यस्थल पर हस्तक्षेप ना होने दें। आज कोई भी निर्णय लेने में समय ना लगाएं। व्यापार में धन लाभ की प्राप्ति होगी। मां कात्यायनी को इलायची अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान