कोरबा।नामांकन दाखिल करने के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 का उल्टा गिनती शुरू हो गई है।इस लोकतंत्र के पर्व में प्रशासन शत प्रतिशत मतदान कराने स्वीप के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक करने कोई कसर नहीं छोड़ रही है।वहीं प्रत्याशियों द्वारा भी अपने अपने पक्ष में मतदान करने सघन जन संपर्क किया जा रहा है।साथ ही पार्टी में सम्मान नहीं मिलने की आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं में भी एक पार्टी छोड़ दूसरे पार्टी में प्रवेश का सिलसिला जारी है।जिसमें कांग्रेस से रूष्ट कार्यकर्ताओं ने आए दिन कभी सैकड़ों तो कभी हजारों की संख्या में भाजपा में प्रवेश करने की चर्चा मीडिया के माध्यम से पूरे लोक सभा में दिखाई दे रही है।लेकिन कांग्रेसियों के भाजपा प्रवेश को लेकर भाजपा के पुराने कर्मठ कार्यकर्ताओं में अब असंतोष भी खुल कर सामने आ रही है और पुराने कर्मठ कार्यकर्ता ही ये सवाल उठा रहें हैं की क्या ? सरोज पांडेय नए प्रवेशी कांग्रेसियों के भरोसे चुनाव जीतेंगी।खैर पुराने कार्यकर्ता क्या पता की ये चुनावी दौर में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सहारे ही चुनाव जीता जा सकता है।
क्या? नए प्रवेशियों के सहारे कोरबा लोकसभा जीतेंगी सरोज
- Advertisement -