Friday, October 18, 2024

      केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरबा आगमन को लेकर भाजपा दर्री मंडल में बैठक संपन्न

      Must read


      कोरबा :- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 07 जनवरी 2023 को एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहेंगे। जिसे लेकर प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में प्रभारियों ने मंडल से लेकर बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक मार्गदर्शन कर रहे हैं।


      इसी कड़ी में आज दिनांक 4 जनवरी को कोरबा विधानसभा के प्रभारी बी रामा राव एवं रायगढ़ जिला के संगठन सह प्रभारी विकास महतो और दर्री मंडल के प्रभारी संदीप सहगल द्वारा भाजपा दर्री मंडल के पदाधिकारियों के बैठक ली।जिसमे केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह के कोरबा आगमन पर दर्री मंडल के भूमिका पर चर्चा करते हुए मार्गदर्शन किया गया।
      इस बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष तुलसी ठाकुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू,सीताराम राठौर सहित पार्षदगण, सभी मोर्चा,प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article