छत्तीसगढ़

डाक मतपत्र दल के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

29 अप्रैल से 06 मई तक सुविधा केंद्र में कर सकतें है मतदान

जांजगीर चांपा 27 अप्रैल 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला पंचायत के सभाकक्ष में डाक मतपत्र दल के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। संयुक्त कलेक्टर ज्ञानेन्द्र ठाकुर ने डाक मतपत्र के लिए प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि डाक मतपत्र के लिए आयोग द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का गंभीरता से समझे । प्रशिक्षण में संयुक्त कलेक्टर ममता यादव, उप संचालक योजना एवं सांख्यिकी पायल पांडेय सहित डाक मतपत्र के लिए चयनित कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में डाक मतपत्र की सभी प्रक्रिया का बारिकी से प्रशिक्षण दिया और प्रशिक्षण के दौरान डाक मतपत्र के दौरान भरने वाले सभी दस्तावेज एवं फार्म को भरने का अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण संयुक्त कलेक्टर श्री ठाकुर ने बताया 1 मई को डाक मतपत्र के माध्यम से 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता और दिव्यांगजनों को घर पहुंचकर मतदान का कार्य संपादित कराया जाना है। डाक मतपत्र संपादित के दौरान राजनितिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि, बीएलओ, ग्राम सचिव उपस्थित रहेंगे। समस्त प्रक्रिया की विडियोंग्राफी भी कराई जाएगी।

लोकसभा सामान्य निवाचन-2024 निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात सभी कर्मचारियों, अधिकारिया एवं अनुपस्थित- अनिवार्य सेवा के निर्वाचक के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने हेतु सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है। सुरक्षा बल, कोटवार एवं अन्य जिले के अधिकारी, कर्मचारी के लिए 29 अप्रैल से 3 मई प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक नवीन ऑडिटोरियम भवन जिला पंचायत के बाजू में जांजगीर, जिले के मतदान कर्मी 29 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय क्रमांक 01 जांजगीर, अनिवार्य सेवा के मतदाता कर्मचारियों पोस्टल वोटिंग सेंटर, रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय जांजगीर में 01 मई से 3 मई तक प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक एवं जिले के छुटे हुए अन्य मतदाता 04 मई से 06 मई तक प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक पोस्टल वोटिंग सेंटर, रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय जांजगीर में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान