कोरबाछत्तीसगढ़

मतदान अधिकारियों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर दो सहायक शिक्षक निलंबित

कोरबा 29 अप्रेल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु 16 अप्रेल को आयोजित मतदान अधिकारियों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये जाने पर दो सहायक शिक्षक एल.बी.क्रमशःराजेश कुमार तिवारी, शासकीय प्राथमिक शाला बासीनखार एवं कृपाल सिंह मरकाम शासकीय प्राथमिक शाला पुटुवा के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा द्वारा जारी आदेश के अनुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदान अधिकारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 16 अप्रेल को दोपहर 1.30 बजे से 5.30 बजे तक विद्युतगृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा में आयोजित किया गया था, जिसमें राजेश कुमार तिवारी सहायक शिक्षक एल.बी.शासकीय प्राथमिक शाला बासीनखार विकासखंड कोरबा को मतदान अधिकारी दो नियुक्त कर प्रशिक्षण में उपस्थित होने हेतु आदेशित किया गया था। किंतु राजेश कुमार तिवारी उक्त प्रशिक्षण से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। उक्त संबंध में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसका जवाब श्री तिवारी द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। श्री तिवारी के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हे निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
इसी तरह लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदान अधिकारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 16 अप्रेल को प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पोड़ी उपरोड़ा में आयोजित किया गया था, जिसमें कृपाल सिंह मरकाम सहायक शिक्षक एल.बी.शासकीय प्राथमिक शाला पुटुवा विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा को मतदान अधिकारी- दो नियुक्त कर प्रशिक्षण में उपस्थित होने हेतु आदेशित किया गया था। किंतु कृपाल सिंह मरकाम उक्त प्रशिक्षण से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। उक्त संबंध में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसका जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा श्री मरकाम के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हे निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पोंड़ी उपरोड़ा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान