छत्तीसगढ़

मतदान दलों के तृतीय चरण प्रशिक्षण में पहुंचे अधिकारियों ने मतदान दलों को अच्छे से मतदान करवाने किया प्रोत्साहित

जांजगीर-चांपा।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत सोमवार को विधानसभा क्षेत्र 33 अकलतरा के लिए जय भारत अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जांजगीर, केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर में आयोजित मतदान दलों के तृतीय चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय विभन्न अधिकारियों ने मतदान दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को अच्छे ढंग से सुचारू मतदान करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। अधिकारियों ने कहा कि सभी ने मतदान की पूरी ट्रेनिंग ली है सब आत्मविश्वास से भरपूर हैं। अब सभी मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से निर्विघ्न और निष्पक्ष मतदान सम्पन्न करवाएंगे।

मतदान दलों में शामिल अधिकारी- कर्मचारियों से रूबरू होकर कहा कि पोलिंग ड्यूटी के अनुरूप स्ट्रांग रूम में निर्धारित दिवस एवं समय पर उपस्थित होकर ईव्हीएम तथा मतदान सामग्री प्राप्त कर रवाना होंगे। वहीं मतदान दिवस पर सुबह जल्दी तैयार होकर माकपोल की प्रक्रिया सम्पादित करने के पश्चात निर्धारित समय पर मतदान शुरू करेंगे। मतदान दल के सभी सदस्य मतदान के बाद प्रक्रिया पूरी कर समय पर वापस आएंगे और ईव्हीएम तथा अन्य मतदान सामग्री को मिलान के बाद स्ट्रांग रूम में जमा करवाएंगे। इसके साथ ही प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को मतदान हेतु शपथ भी दिलाया गया।

मतदान दलों के तृतीय चरण प्रशिक्षण 2 मई तक

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान दलों के तृतीय चरण प्रशिक्षण विधानसभा 33 अकलतरा क्षेत्र के लिए 30 अप्रैल को जय भारत अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जांजगीर, विधानसभा 34 जांजगीर-चांपा के लिए जय भारत अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जांजगीर, केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर में, 01 मई को 34 विधानसभा जांजगीर-चांपा के लिए जय भारत अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जांजगीर, 35 सक्ती विधानसभा क्षेत्र (आंशिक) के लिए जय भारत अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जांजगीर, केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर, 37 जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र (आंशिक) के लिए केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर, विधानसभा क्षेत्र 38 पामगढ़ के केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर एवं 2 मई को जय भारत अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जांजगीर, केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर प्रातः 9 बजे से प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button