छत्तीसगढ़

मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएंगे पहाड़ी कोरवा मतदाता

कलेक्टर की चिट्ठी मतदाताओं के नाम और आमंत्रण पत्र लेकर बसाहट पहुँची जिला प्रशासन की टीम, शत-प्रतिशत मतदान हेतु दिलाई गई शपथ

सरगुजा। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विकासखण्ड लखनपुर के ग्राम रेम्हला के पहाड़ी कोरवा बसाहट में विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने जिला प्रशासन की टीम उनके बीच पहुंची। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर की मतदाताओं के नाम चिठ्ठी एवं चुनाव पर्व में शामिल होने आमंत्रण पत्र का मतदाताओं के बीच वाचन किया गया। जनपद पंचायत सीईओ लखनपुर वेद प्रकाश पाण्डेय ने पहाड़ी कोरवा मतदाताओं और ग्रामीणों को मतदान के महत्व को बताया, उन्होंने कहा कि वोट हमारा अधिकार है। इसलिए 07 मई को मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में पिछले निर्वाचनों में मतदान करने वाले युवाओं ने मतदान के प्रति सभी को जागरूक किया। इस अवसर पर सभी को लोकतांत्रिक परम्पराओं को रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना, सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button