कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र की ग्राम कुकरीचोली के से एक भयानक घटना सामने आई है।बुधवार गुरुवार के दरमियान रात एक ही परिवार के तीन सदस्य पति-पत्नी और 2 वर्षीय की मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्ष की जय राम धोबी उनकी पत्नी सुजाता और उनकी दो वर्षीय मासूम बेटी के शव उनके घर में लहू लुहान स्थिति में पाए गए हैं।तीनों के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।
घटना की सूचना पर उरगा पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत घटना स्थल पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।इस ट्रिपल मर्डर किन कारणों से की गई है इसका पता अभी नहीं चल सकी है। लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।



