छत्तीसगढ़

जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

एमसीबी/15 मई 2024/  अंकित गर्ग पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में निवासरत ऐसे अपराधी जो लगातार अपराध करते आ रहे है, जिनके अपराधिक कृत्य से क्षेत्र के आम लोगों में भय व्याप्त है। लोक व्यवस्था-लोकशांति के लिए खतरा है, जिनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने के उपरांत भी अपनी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं किया है तथा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। ऐसे अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर के प्रकरण तैयार करने हेतु जिला के थाना प्रभारीगणों को कार्यवाही किये जाने हेतु बताया गया। श्री चन्द्रमोहन सिंह पुलिस अधीक्षक जिला मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर द्वारा जिला के समस्त थाना प्रभारी को आदेश दिये गये कि अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर जिला बदर के प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत करें। थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ द्वारा 1. मनोज खटीक पिता स्व० छेदीलाल खटीक उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नं. 5 मौहारपारा मनेन्द्रगढ़, 2. गफ्फार अंसारी पिता मीरदीन अंसारी उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 बस स्टेण्ड के पास मनेन्द्रगढ़ मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी (छ0ग0), थाना प्रभारी चिरमिरी द्वारा राजू गुप्ता पिता स्व० जगरनाथ गुप्ता उम्र 25 वर्ष निवासी टीचर कालोनी बाजारपारा डोमनहील चिरमिरी थाना चिरमिरी जिला एमसीबी (छ.ग.), थाना प्रभारी पोंड़ी द्वारा लक्की मिश्रा पिता संजय मिश्रा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा थाना पोंड़ी जिला एमसीबी (छ0ग0) एवं थाना प्रभारी खड़गवां द्वारा अनिल कुमार साहू पिता शिवबहोरन, उम्र 30 वर्ष निवासी बरमपुर थाना खड़गवां जिला एमसीबी (छ.ग.) के अपराधिक अभिलेख के आधार पर जिला बदर के प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जिला बदर किये जाने हेतु प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को प्रस्तुत किया गया। थाना प्रभारीगण द्वारा साक्षी गणों को न्यायालय जिला दण्डाधिकारी में नियत दिनांक को कथन हेतु उपस्थित कराया गया। आरोपी गणों के विरुद्ध थानों में गंभीर धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध होकर विवेचना की गई है। आरोपीगण अपने कृत्य से फरियादी गवाहों डराने धमकाने से बाज नहीं आये। इनके द्वारा प्रकरण को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता रहा है। जमानत पर छुटने के बाद बेखौफ होकर क्षेत्र में को लोगों को डराने धमकाने से लोक व्यवस्था लोक शांति भंग करने का प्रयास करते रहते है इनके विरूद्ध स्थानीय लोगों में आक्रोश एवं क्षोभ व्याप्त है।

  1. थाना चिरमिरी अंतर्गत राजू गुप्ता पिता स्व० जगरनाथ गुप्ता उम्र 25 वर्ष निवासी टीचर कॉलोनी बाजार पर डोमनहिल चिरमिरी थाना चिरमिरी जिला एमसीबी (छ.ग.) को जिला बदर किया गया। जो जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं इसके सीमावर्ती राजस्व जिला कोरिया, कोरबा, पेण्ड्रा-गौरेला-मरवाही, अनूपपुर, शहडोल, सीधी जिलों के क्षेत्र से 12 अप्रैल 2024 से 15 जून 2024 तक कुल 02 माह 03 दिवस के लिये जिला बदर किया गया है।
  2. थाना पोड़ी अंतर्गत लक्की मिश्रा पिता संजय मिश्रा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा थाना पौड़ी जिला एमसीबी (छ.ग.) को जिला बदर किया गया। जो जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं इसके सीमावर्ती राजस्व जिला कोरिया, कोरबा, पेण्ड्रा-गौरेला-मरवाही, अनूपपुर, शहडोल, सीथी जिलों के क्षेत्र से 12 अप्रैल 2024 से 15 जून 2024 तक कुल 02 माह 03 दिवस के लिये जिला बदर किया गया है।
  3. थाना मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत मनोज खटिक पिता स्व० छेदीलाल खटिक उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नं0 05 मौहारपारा मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी (छ.ग.) को जिला बदर किया गया। जो जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं इसके सीमावर्ती राजस्व जिला कोरिया, कोरबा, पेण्ड्रा-गौरेला मरवाही, अनूपपुर, शहडोल, सीधी जिलों के क्षेत्र से 23 अप्रैल 2024 से 15 जून 2024 तक कुल 01 माह 23 दिवस के लिये जिला बदर किया गया है।
  4. थाना मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत गफ्फार अंसारी पिता मीरदीन अंसारी उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नं0 10 बस स्टेण्ड के पास मनेन्द्रगढ़ मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी (छ.ग.) को जिला बदर किया गया। जो जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं इसके सीमावर्ती राजस्व जिला कोरिया, कोरबा, पेण्ड्रा-गौरेला-मरवाही, अनूपपुर, शहडोल, सीथी जिलों के क्षेत्र से दिनांक 23 अप्रैल 2024 से 23 अप्रैल 2025 तक कुल 12 माह के लिये जिला बदर किया गया है।
  5. थाना खड़गवां अंतर्गत अनिल कुमार साहू पिता शिवबहोरन, उम्र 30 वर्ष निवासी बरमपुर थाना खड़गवां जिला एमसीबी (छ.ग.) को जिला बदर किया गया। जो जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं इसके सीमावर्ती राजस्व जिला कोरिया, कोरबा, पेण्ड्रा-गौरेला-मरवाही, अनूपपुर, शहडोल, सीधी जिलों के क्षेत्र से दिनांक 23 अप्रैल 2024 से 23 अप्रैल 2025 तक कुल 12 माह के लिये जिला बदर किया गया है।
    जिला बदर किये गये सभी व्यक्तियों पर सतत् निगरानी रखी जा रही है।  डी. राहुल वेंकट, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा जारी किये गये अवधि में जिला बदर किये गये है यदि जिला बदर किये गये जिला तथा सीमावर्ती जिलों में उपस्थित या लुकते छिपते पाये जाने पर विधिअनुसार कार्यवाही की जायेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान