कोरबाछत्तीसगढ़

सप्ताह में तीन दिन यथावत रहेगी वेव्हपूल की सुविधा

रविवार, मंगलवार, शुक्रवार को प्रथम पाली में सुबह 09 से 10.30 बजे तक तथा दूसरी पाली में सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक खुलेगा वेव्हपूल

कोरबा 15 मई 2024।विवेकानंद उद्यान (अप्पू गार्डन) स्थित वेव्हपूल की सुविधा आमनागरिकों को सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को यथावत जारी रहेगी। प्रथम पाली में सुबह 09 बजे से 10.30 बजे तक केवल परिवार व महिलाओं के लिए वेव्हपूल खुला रहेगा, वहीं द्वितीय पाली में सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक केवल पुरूष वर्ग के लिए वेव्हपूल खोला जाएगा। वेव्हपूल के उपयोग हेतु निर्धारित शुल्क का टिकट लेना अनिवार्य है तथा वेव्हपूल का निःशुल्क उपयोग नहीं किया जा सकेगा।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा गर्मी के इस मौसम में आमनागरिकों को कृत्रिम रूप से उत्पन्न की गई पानी की लहरों का आनंद उठाने के लिए सी.एस.ई.बी.चौक के समीप स्थित विवेकानंद उद्यान (अप्पू गार्डन) में वेव्हपूल का संचालन किया जा रहा है। महिलाओं, परिवारजनों व पुरूष वर्ग आदि की सुविधा को ध्यान में रखकर निगम द्वारा वेव्हपूल का संचालन दो पालियों में कराया जा रहा है। प्रथम पाली में सुबह 09 बजे से 10.30 बजे तक केवल परिवार व महिलाओं के लिए वेव्हपूल खोला जाएगा तथा द्वितीय पाली में सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक केवल पुरूषों के लिए वेव्हपूल संचालित होगा। वर्तमान में बढ़ती गर्मी के कारण वेव्हपूल का उपयोग करने वालो की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो रही है तथा आमजन सपरिवार वेव्हपूल का आनंद उठाने पहुंच रहे हैं।

वेव्हपूल हेतु टिकट निर्धारित

वेव्हपूल के उपयोग हेतु टिकट लेना अनिवार्य है तथा वेव्हपूल का निःशुल्क उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। टिकट की निर्धारित दरों के अनुसार 11 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 50 रूपये का टिकट तथा बड़ों के लिए 75 रूपये का टिकट लेना होगा। प्रथम पाली हेतु सुबह 08 बजे से एवं द्वितीय पाली हेतु सुबह 10.30 बजे से टिकट काउंटर पर टिकट प्राप्त की जा सकती है।

प्रथम पाली की टिकट केवल महिलाएं ले सकेंगी

चूंकि प्रथम पाली में केवल परिवार के साथ आने वालों एवं महिलाओं के लिए ही वेव्हपूल की सुविधा निर्धारित की गई है, अतः प्रथम पाली की टिकट केवल महिलाएं ही ले सकेंगी, वे अपने स्वयं के लिए तथा अपने परिवारजनों के लिए टिकट प्राप्त करेंगी। निगम द्वारा प्रथम पाली में वेव्हपूल का उपयोग करने वालों से अपील की गई है कि टिकट काउंटर से केवल महिलाएं ही टिकट लें तथा व्यवस्थाएं बनाए रखने में सहयोग करें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान